फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drivers do not stop buses in Mankyan village, causing problems for students and passengers.

Panchkula News: गांव मानक्यां में चालक नहीं रोकते बसें, विद्यार्थी और यात्री परेशान

Sat, 25 Oct 2025 02:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 25 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Drivers do not stop buses in Mankyan village, causing problems for students and passengers.
स्टॉपेज पर बस न रोकने या फिर आगे पीछे रोकने की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 7 पर स्थित गांव मानक्यां से पंचकूला, चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें नहीं रुकतीं जिससे लोगों को मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्या बारे कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन समस्या जस की तस बनी है। उन्होंने बताया कि चालक स्टॉपेज पर बस या तो रोकते नहीं या फिर आगे पीछे रोक लेते हैं जिससे लोगों को बस में चढ़ने के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। ऐसे में कोई भी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय नौकरी पेशा व पढ़ाई के लिए पंचकूला, चंडीगढ़ व अन्य स्थानों पर स्थित संस्थानों में जाने वाले बच्चे बेहद परेशानी का सामना करते हैं। वो समय पर अपने गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह भारी संख्या में यात्रियों का बसें न रुकने से जमावड़ा लग जाता है। उन्होंने मांग की है कि गांव मानक्यां में बसें रुकवाई जाएं और सुबह लोकल बस पंचकूला, चंडीगढ़ की ओर चलाई जाए ताकि परेशानी न उठानी पड़े और समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकें।


कोट
इस रूट पर चलने वाली सभी हरियाणा रोडवेज के बस चालकों को माण्क्यां बस स्टॉप पर बसें रोकने के निर्देश दिए हैं। यदि इसके बाद भी कोई चालक बस नहीं रोकता तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सुखदेव सिंह, जीएम हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed