फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drivers are being challaned by CCTV cameras, people are avoiding paying fines

पुलिस ने पांच महीनों में सीसीटीवी कैमरों के द्वारा 7723 वाहनों का किया चालान

Fri, 17 Jun 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Drivers are being challaned by CCTV cameras, people are avoiding paying fines
पंचकूला। शहर में नियमों का पालन ना करने वालों का ट्रैफिक पुलिस सीसीटीवी द्वारा लगातार चालान कर रही है। बहुत कम चालक चालान का भुगतान कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के जनवरी से मई तक कुल 7723 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर 8266200 रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी कैमरों द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगरानी रख रही है। कार्रवाई के तहत कोई वाहन चालक किसी भी प्रकार के ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर तुरंत कार्रवाई कर जुर्माना किया जाता है। चालान सीधा घर के पते पर भेजा जाता है। ट्रैफिक पुलिस ने पांच माह में सीसीटीवी के द्वारा 7723 वाहन चालकों के चालान किए हैं, लेकिन केवल 1084 वाहन चालकों ने ही चालान का भुगतान किया है। यह राशी 1182700 रुपये है। जब की 6639 चालान अभी बाकी हैं।
विज्ञापन

इन पर रखी जा रही नजर
ट्रैफिक पुलिस सीसीटीवी के द्वारा बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन पर पीछे बैठे व्यक्ति का बिना हेलमेेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग और रांग साइड ड्राइविंग का चालान कर रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों का ई-चालान करती है, लेकिन देखा जा रहा है कि लोग इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। एक माह बाद चालान को कोर्ट भेज जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीसीटीवी कैमरों के द्वारा नियम तोड़ने वालों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। जो लोग एक माह के भीतर चालान का भुगतान नहीं करते हैं। उनके चालान कोर्ट भेज दिया जाता है। कोर्ट से चालान का भुगतान ना करने पर समन जारी किए जाते हैं। - राजकुमार, एसीपी ट्रैफिक पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed