फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drinking water crisis in Mahadev Colony for six months; demand to replace faulty valve.

Panchkula News: महादेव कॉलोनी में छह माह से पेयजल संकट, खराब वॉल्व बदलने की मांग

Sun, 21 Jun 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Mahadev Colony for six months; demand to replace faulty valve.
चंडीमंदिर। नगर परिषद कालका के वार्ड नंबर-18 स्थित महादेव कॉलोनी में नीतू आश्रम के पास रहने वाले लोग पिछले करीब छह महीने से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जल विभाग ने लगभग आठ महीने पहले पीने के पानी की नई लाइन बिछाई थी, लेकिन उस पर लगा छह इंच का वाल पिछले छह माह से खराब पड़ा है। इसके कारण क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में समस्या और गंभीर हो गई है। पानी की कमी के चलते लोगों को घरेलू कार्यों के साथ-साथ पीने के पानी की व्यवस्था करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों और प्रशासन को लिखित एवं मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने विभाग से मांग की है कि खराब पड़े वाल को तुरंत बदलकर नया वाल लगाया जाए, ताकि क्षेत्र में सुचारु पेयजल आपूर्ति बहाल हो सके। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ सकता है। स्थानीय अल्लाह राखा, हुसैन, लक्ष्मी, निशा, सुनीता, सूरज सहित अन्य ने प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या का समाधान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed