फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drinking water crisis deepens in Vishwakarma Colony Pinjore for two and a half months

Panchkula News: विश्वकर्मा कॉलोनी पिंजौर में ढाई महीनों से पेयजल संकट गहराया

Wed, 25 Feb 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Vishwakarma Colony Pinjore for two and a half months
पिंजौर। नगर परिषद कालका-पिंजौर के अंतर्गत आने वाली विश्वकर्मा कॉलोनी में करीब ढाई महीनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कॉलोनी स्थित आजाद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने और आसपास के क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत के चलते स्थानीय लोगों में विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासी नरेंद्र कुमार बग्गन, नेहा रानी, पवन कुमार, पल्लवी, संजीव कुमार, शकुंतला देवी, महिंद्र पाल, सुरेंद्र राजू, गीता, भावना, कुसुम, पार्वती, धनवंती, निशा, कविता सहित अनेक महिलाओं और लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की सप्लाई एक दिन छोड़कर आ रही है और वह भी मात्र 20 से 30 मिनट आती है। इस दौरान पानी का प्रेशर इतना कम होता है कि अधिकांश घरों की टंकियां भर ही नहीं पातीं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पानी आने का कोई निश्चित समय नहीं है। कभी शाम साढ़े 7 बजे, कभी साढ़े 9 बजे तो कभी रात 11 बजे सप्लाई आती है, जिससे परिवारों को रात को जागकर पानी भरना पड़ता है। सर्दियों में ही यह हाल है तो आने वाली गर्मियों को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने समस्या के समाधान के लिए कई बार विभाग और उपमंडल कार्यालय कालका को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। मजबूरी में लोगों को निजी पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि एक टैंकर 300 से 500 रुपये तक का पड़ता है और महीने में लगभग 20 टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग
निवासियों ने आरोप लगाया कि पिंजौर के कई इलाकों में घंटों तक पानी की सप्लाई होती है, जबकि जरूरतमंद क्षेत्रों में बेहद कम समय के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कॉलोनी में नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती, तब तक प्रशासन टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed