{"_id":"6029875c8ebc3ee95457b44a","slug":"draw-to-give-place-to-street-vendors-canceled-pkl-office-news-pkl4040057172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह देने का ड्रॉ रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह देने का ड्रॉ रद्द
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित सामुदायिक भवन में 15 फरवरी को सुबह 11 बजे नगर निगम की ओर से रेहड़ी-फड़ी वालों को वेंडिंग जोन में जगह देने के लिए निकाला जाने वाला ड्रॉ अपरिहार्य कारण से टल गया है। निगम के उप निगम आयुक्त दीपक सूरा ने बताया कि यह ड्रॉ अब 22 फरवरी को सुबह 11 बजे सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में निकाला जाएगा।
उन्होंने बताया कि ड्रॉ के माध्यम से सेक्टर-2, 4, 8, 10, 11, 12 और 15 में बनाए गए वेंडिंग जोन में साइट अलॉट की जाएगी। उक्त सेक्टरों में कुल 392 साइट का ड्रॉ से आवंटन होगा। निगम की ओर से सेक्टर-19 में बनाए गए वेडिंग जोन में कुल 458 रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट होनी है। इसके लिए करीब एक साल पहले तीन ड्रॉ निकाले गए थे। पहले ड्रॉ में 62 और दूसरे में 65 को जगह अलॉट की गई थी। तीन ड्रा में निगम की ओर से सेक्टर-19 में करीब 150 रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट की जा चुकी है। अभी यहां 300 से ज्यादा रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट होनी बाकी है।
सड़क किनारे से दुकानदारों को हटाया जा रहा
वहीं, शहर में अवैध रूप से काबिज होकर सड़क किनारे कारोबार करने वाले दुकानदारों को हटाने का काम भी तेजी से चल रहा है। मात्र 10 दिन में ही 200 से अधिक रेहड़ी-फड़ी को जब्त किया गया है। निगम की ओर से पहले कराए गए सर्वे में शामिल रेहड़ी-फड़ी वालों को ही जगह दी जाएगी। यह रजिस्ट्रेशन सेक्टर-12-ए के सामुदायिक में की जा रही है। इसके बाद नगर निगम की ओर से से 15 फरवरी को रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट की जाएगी। निगम द्वारा यह कदम शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए उठाया गया है। वर्तमान में पात्र रेहड़ी-फड़ी वालों के कागजात चेक किए जा रहे हैं।