फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drains lying open, administration did not learn any lesson even after the accident

Panchkula News: खुले पड़े नाले, प्रशासन ने हादसे के बाद भी नहीं लिया सबक

Sat, 05 Jul 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Drains lying open, administration did not learn any lesson even after the accident
कालका। कालका में जगह-जगह खुले पड़े नाले हादसे को न्योता देते दिखाई पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगो ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में खुले पड़े नालों को ढक दिया जाए ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो। नाले खुले पड़े होने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है, जिसका जिम्मेवार प्रशासन होगा।
विज्ञापन

रामबाग रोड के किनारे पर जो नाला बना है। उस पर कई जगह तो सीमेंटेड ढक्कन लगाए गए हैं लेकिन कई जगह जहां से उसे कवर करना चाहिए था वहां पर किसी प्रकार का कोई ढक्कन नहीं लगा होने के कारण वह वहां से खुला पड़ा है।
विज्ञापन

इसमें कई बार राहगीर गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं। बता दें कि इस नाले को रामबाग रोड से ऊंचा बनाया गया है जिसके चलते इस नाले के ऊपर से राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। रात के समय तो यहां पर अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आगे से नाला कवर न होने के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। बरसात के समय में नाले में पानी का बहाव भी बहुत तेज होता है। ऐसे में यदि कोई बच्चा या बुजुर्ग नाले में गिरता है तो बड़ा नुकसान हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द नालों को ढक्का जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed