फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drainage system, huda, huda employe, panchkula Drainage, panchkula

हुडा की मेहनत पर बारिश ने फेरा पानी, गंदगी से ड्रेनेज फिर हुए ब्लॉक

Sun, 03 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Drainage system, huda, huda employe, panchkula Drainage, panchkula
ड्रेनेज सिस्टम की सफाई - फोटो : अमर उजाला
शहर में पिछले कुछ दिनों से हुडा द्वारा ड्रेनेज सिस्टम की सफाई करवाई जा रही है। लेकिन ड्रेनेज की सफाई में हुडा कर्मचारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। हुडा ड्रेनेज सिस्टम की सफाई तो करवा रहा है, लेकिन सफाई कर्मचारी कचरा सड़क पर ही छोड़ दे रहे हैं, जिससे बारिश होने पर वह कचरा दोबारा ड्रेनेज सिस्टम को ब्लॉक कर रहे हैं। शनिवार को हुई बारिश से सड़कों पर जमा कचरा पानी के बहाव से फिर ड्रेनेज सिस्टम में चला गया और सिस्टम ब्लॉक हो गए। इससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


दरअसल पिछले तीन दिनों से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और सेक्टर 14 की डिवाइडिंग, सेक्टर 14 और 15 की डिवाइडिंग, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 और सेक्टर 15 की डिवाइडिंग,  इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 और सेक्टर 16 की डिवाइडिंग एवं फेज-1 और 2 की  डिवाइडिंग किनारे बने ड्रेनेज सिस्टम की सफाई सफाई हुडा के कर्मचारी कर रहे हैं। लेकिन कर्मचारियों ने कचरे के ढरों को सड़क किनारे लगा दिया, जो बारिश होने पर फिर ड्रेनेज सिस्टम में चले गए। जिससे सिस्टम ब्लॉक हो गया। लोगों का कहना है कि हुडा वैसे तो इन ड्रेनेज सिस्टम की सफाई नहीं करवाता है। जब सफाई की भी जाती है तो इसमें भी लापवाही बरती जा जाती है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed