फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dr. Sulabha will relieve cancer patients from pain

कैंसर मरीजों को दर्द से उबारेंगी डॉ. सुलभा

Fri, 04 Feb 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sulabha will relieve cancer patients from pain
पंचकूला। सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में कैंसर के आखिरी स्टेज पर दर्द झेलने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। क्योंकि ऐसे मरीजों को दर्द से राहत देेने का बीड़ा अस्पताल की डॉ. सुलभा मित्तल आर्या ने उठाया है।
विज्ञापन

डॉ. सुलभा ने बताया कि आखिरी स्टेज में कैंसर लाइलाज हो जाता है। अमूमन ऐसे मरीजों को डॉक्टर घर भेज देते हैं। वहीं, लाचार घरवाले भी दर्द से तड़पते मरीज के आखिरी सांसें गिनने का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे ही मरीजों और उनके घरवालों के दर्द पर मरहम लगाने के लिए केरल के पैलिएटिव केयर यूनिट से ट्रेनिंग लेकर आई हूं। इससे अब अस्पताल में कैंसर के आखिरी स्टेज से जूझ रहे मरीजों को दर्द कम करने की दवा दूंगी। साथ ही मरीजों के घरवालों को उनकी देखभाल के लिए काउंसलिंग भी करूंगी।
विज्ञापन

100 में 90 फीसदी ब्रेस्ट कैंसर के मामले
डॉक्टर सुलभा ने बताया कि हर माह नागरिक अस्पताल में कैंसर के करीब 20-30 मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनमें 90 फीसदी मामले ब्रेस्ट कैंसर के शामिल हैं। 60 से 70 फीसदी यहां उपचार कराने वाली महिलाएं स्वस्थ हुई हैं। क्योंकि उन्होंने समय पर अपनी जांच कराई और उपचार शुरू करा लिया। इसके अलावा यहां ज्यादा आने वाले कैंसर के मरीजों में ओरल टू, लंग, पित्त की थैली से जुड़े कैंसर के मरीज शामिल हैं। डॉ. सुलभा ने बताया कि 4 नवंबर को कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। इसमें कैंसर से जंग जीतने वाले मरीजों को बुलाया गया हैै, ताकि वो दूसरे कैंसर मरीजों को जागरूक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed