Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dr. Naresh Mittal, Mukesh Bansal, and SP Singla nominated as members of the National Executive Committee

Panchkula News: डॉ. नरेश मित्तल, मुकेश बंसल और एसपी सिंगला राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत

Sat, 14 Nov 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Dr. Naresh Mittal, Mukesh Bansal, and SP Singla nominated as members of the National Executive Committee
पंचकूला। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पंचकूला को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। शहर के तीन समाजसेवियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और दो को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। इन नियुक्तियों से राष्ट्रीय स्तर पर पंचकूला की भागीदारी बढ़ी है।
विज्ञापन

सम्मेलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल की भूमिका इन नियुक्तियों में अहम मानी जा रही है। डॉ. नरेश मित्तल, अग्रवाल सभा पंचकूला के महासचिव मुकेश बंसल, समाजसेवी एवं व्यवसायी एसपी सिंगला और भूपेंद्र गोयल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं सेक्टर-4 निवासी कुसुम कुमार गुप्ता और सेक्टर-12 निवासी प्रदीप गर्ग को विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

कुलभूषण गोयल ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। सभी सदस्य सम्मेलन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और समाज को एकजुट करने में योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुलभूषण गोयल हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हाल ही में हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी चुनाव में वह निर्विरोध राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए थे। नवनियुक्त सदस्यों ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed