{"_id":"5e7cfb028ebc3e78b90f98aa","slug":"dr-bhargava-accused-of-abortion-behind-bars-pkl-office-news-pkl3706831104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात की आरोपी डॉ. भार्गव सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भपात की आरोपी डॉ. भार्गव सलाखों के पीछे
विज्ञापन
पंचकूला। गर्भपात की आरोपी गायनाकॉलोजिस्ट डॉ. पूनम भार्गव को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी डॉक्टर से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। आरोपी डॉक्टर को दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत भेजा गया। वहीं आरोपी डॉक्टर द्वारा 20 हजार रुपये में गर्भपात की डील में बिचौलिया बनी चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी बलजिंदर कौर अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
आरोपी बलजिंदर अपने घर व अन्य ठिकानों से फरार है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पूनम भार्गव को केस दर्ज करने के करीब 25 दिन बाद गिरफ्तार किया था। उस दौरान तक जिला अदालत, पंचकूला द्वारा आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की जा चुकी थी। फिर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी आरोपी के अग्रिम जमानत याचिका दायर करने पर सरकार से जवाब तलब किया था। उसके बाद पंचकूला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
दर्ज मामले के शिकायतकर्ताओं पटियाला निवासी अमनदीप सिंह, विनय अरोड़ा और उनकी महिला सहयोगी हैं। उन्होंने उनके पास वह वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा भी किया था, जिसमें डॉक्टर पूनम गर्भपात के लिए उनसे एडवांस आठ हजार रुपये लेने के बाद शेष बारह हजार रुपये उनके पति को देने को कहती सुनाई दे रही है।