{"_id":"6945b37605506053610b8d8d","slug":"dr-ambedkar-institute-will-be-renovated-civil-works-water-routing-and-concrete-fixing-will-be-carried-out-panchkula-news-c-71-1-spkl1025-137037-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट का होगा नवीनीकरण, सिविल वर्क्स की मरम्मत, वॉटर रूटिंग, कंक्रीट फिक्सिंग का होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट का होगा नवीनीकरण, सिविल वर्क्स की मरम्मत, वॉटर रूटिंग, कंक्रीट फिक्सिंग का होगा काम
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शुक्रवार को फेज 3बी2 में स्थित डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ कॅरिअर एंड कोर्सेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीन महत्वपूर्ण पहलुओं की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने संस्थान के नवीनीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। अंतर-जातीय विवाह योजना के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की और अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए नया कौशल विकास कोर्स शुरू करवाया।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि नवीनीकरण कार्यों पर लगभग 91 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सिविल वर्क्स की मरम्मत, वॉटर रूटिंग, कंक्रीट फिक्सिंग, पेंटिंग कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान के दौरे के दौरान सीवरेज ओवरफ्लो, पेयजल आपूर्ति की समस्या और 30 वर्षों से नवीनीकरण न होने जैसी गंभीर स्थितियां सामने आई थीं, जिसके बाद सरकार ने तत्काल कार्यों की मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में 147.49 लाख रुपये की लागत से दोनों हॉस्टलों और प्रशासनिक ब्लॉक में नए शौचालय, पब्लिक हेल्थ कार्य और पानी व सीवरेज पाइपलाइन बदली गई।
पिछले दो वर्षों में संस्थान के नवीनीकरण पर कुल लगभग 2.30 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।कार्यक्रम के दौरान अंतर-जातीय विवाह योजना के तहत 57 लाभार्थी जोड़ों को कुल 11.40 लाख रुपये की राशि वितरित की गई। इसके अलावा अनुसूचित जाति की 100 छात्राओं के लिए नया स्किल डेवलपमेंट कोर्स शुरू किया गया। मंत्री ने कहा कि सरकार समानता, न्याय और शिक्षा के सिद्धांतों पर चलते हुए कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।