{"_id":"65cfe30a175566de2d01a744","slug":"double-engine-government-has-realized-the-vision-of-developed-haryana-speaker-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-6740-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इंजन की सरकार ने विकसित हरियाणा की परिकल्पना को किया साकार : स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल इंजन की सरकार ने विकसित हरियाणा की परिकल्पना को किया साकार : स्पीकर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। रेवाड़ी के गांव माजरा भालखी में देश का 22वां एम्स के शिलान्यास एवं विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह का इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में लाइव प्रसारण देखा गया। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में विधानसभा अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर उपायुक्त सुशील सारवान और राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरमैन रेखा शर्मा भी उपस्थित थीं। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने विकसित भारत-विकसित हरियाणा की परिकल्पना को साकार कर प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया है। 9770 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात से प्रदेश में विकास को गति मिलेगी।
विकसित भारत-विकसित हरियाणा के साथ विकसित पंचकूला को जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा के साथ-साथ पंचकूला से विशेष लगाव रहा है।
सिविल अस्पताल में मेडिकल की कक्षाएं आरंभ होंगी
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास व हरियाणा एक हरियाणवी एक की भावना से कार्य कर प्रदेश का समान विकास सुनिश्चित किया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष प्रगति हुई है। सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल की क्षमता 100 बेड से बढ़कर 500 बेड हो गई है। यहां सीटी स्कैन, कैथ लैब व डायलसियस जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में सेक्टर-32 पंचकूला में मेडिकल काॅलेज का शिलान्यास किया है। आगामी छह माह में सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में मेडिकल काॅलेज की कक्षाएं आरंभ होने जा रहीं हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के सात लाभार्थियों को 71 हजार, 51 हजार और 31 हजार रुपये की राशि के चेक भेंट किए। इसके अलावा उन्होंने वृद्धा सम्मान भत्ता योजना के 225 लाभार्थियों को पेंशन सर्टिफिकेट वितरित किए। 120 लाभार्थियों की पेंशन शाम को उनके खातों में पहुंच जाएगी। जिला बाल कल्याण परिषद पंचकूला द्वारा पंचकूला, कालका, पिंजौर और रायपुररानी में चलाए जा रहे बाल भवन, ब्यूटी केयर प्रशिक्षण केंद्र, सिलाई एवं कढ़ाई केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 93 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को भी आयुष्मान कार्ड प्रदान किए।