फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dope test of criminals started in CHC Dhakoli, police time will be saved

Panchkula News: सीएचसी ढकोली में मुजरिमों का डोप टेस्ट शुरू, पुलिस का समय बचेगा

Mon, 10 Mar 2025 12:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dope test of criminals started in CHC Dhakoli, police time will be saved
जीरकपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ढकोली में आए दिन स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है। अब शनिवार से यहां पर मुजरिमों के डोप टेस्ट भी शुरू हो गए हैं। यह पहले सरकारी अस्पताल फेस-6 मोहाली में ही होता था। पुलिस की ओर से अगर किसी पकड़े गए मुजरिम का डोप टेस्ट करवाना होता था तो पहले उसे फेस-6 मोहाली के सरकारी अस्पताल में जाना पड़ता था। जिसके लिए एक गाड़ी और दो तीन पुलिस मुलाजिमों को मुजरिम के साथ जाना पड़ता था। अब यह सुविधा ढकोली के सीएचसी में शुरू होने से पुलिस को होने वाली परेशानी खत्म हो गई है। इसके साथ ही मुजरिम को यहीं टेस्ट के लिए ले जाकर तुरंत वापस पुलिस स्टेशन में लाया जाता है। यहां पर डोप टेस्ट के लिए 15 किटें आई थी जिनमें से एक ही दिन में 12 टेस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन


कोट्स::::

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली में डोप टेस्ट तो पहले भी किया जाता था, लेकिन पुलिस की ओर से पकड़े गए मुजरिमों का डोप टेस्ट यहां पर नहीं होता था। मुजरिमों का यह टेस्ट पहले फेस- के सिविल अस्पताल मोहाली में ही होता था। अब ऐसे लोगों का डोप टेस्ट हमारे सीएचसी ढकोली में भी शुरू हो गया है। हमारे पास शनिवार को 15 टेस्ट किट्स आई थीं जिनमें से 12 लोगों के डोप टेस्ट किए जा चुके हैं। जैसे-जैसे हमारे पास टेस्ट बढ़ते जाएंगे वैसे-वैसे हम टेस्ट किट्स मंगवाते जाएंगे। अगर कोई पुलिस अधिकारी इस टेस्ट के संबंधी लिखकर देता है तो हम उसी का टेस्ट यहां पर कर रहे हैं। -डॉ. पोमी चतरथ, एसएमओ, सीएचसी ढकोली
विज्ञापन


कोट

गिरफ्तार मुजरिमों का जो डोप टेस्ट किया जाता था उसके लिए हमें मुजरिम को 6 फेज मोहाली में स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाना पड़ता था लेकिन अब यही टेस्ट सीएचसी में होने लगे हैं जो कि हमारे पुलिस थाने के बिल्कुल साथ स्थित है। यहां पर डोप टेस्ट शुरू होने से हमें बड़ी सुविधा मिल गई है क्योंकि वहां पर जाने के लिए हमारे दो-तीन मुलाजिम तथा एक गाड़ी भेजनी पड़ती थी और हमारा समय भी बर्बाद होता था लेकिन यहां पर 5 मिनट में मुजरिम का सैंपल देकर उसे वापस थाने लाया जाता है। -प्रीत कंवर सिंह, प्रभारी पुलिस थाना ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed