{"_id":"644d79313bee7c058a08cec9","slug":"door-to-door-garbage-will-be-picked-up-from-mdc-and-sector-20-from-may-2-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-1120-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एमडीसी और सेक्टर-20 से भी 2 मई से उठाया जाएगा डोर-टू डोर कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एमडीसी और सेक्टर-20 से भी 2 मई से उठाया जाएगा डोर-टू डोर कूड़ा
विज्ञापन
नगर निगम ने कूड़ा उठाने वाली कंपनी को 17.75 करोड़ रुपये का वर्क आर्डर किया जारी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अब माता मनसा देवी कांप्लेक्स और सेक्टर-20 सहित घग्गर पार के सेक्टरों से भी नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा उठाएगा। इसकी जिम्मेदारी एक एजेंसी को दी गई है। यह एजेंसी घरों से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करेगी। गाड़ियाें में यह कचरा मैटीरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर भेजा। इसके लिए करीब 17.75 करोड़ रुपये का वर्क आर्डर जारी किया गया है। शहर में एकत्र कचरे का निपटारा करना इस एजेंसी का जिम्मा होगा। यह एजेंसी मंगलवार से शहर के सभी सेक्टरों से डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन के साथ ही इसकी प्रोसेसिंग का काम शुरू कर देगी।
सेक्टर-20 के सोसाइटियों से बल्क में उठेगा कूड़ा
सेक्टर-20 के करीब 150 सोसाइटियों से एजेंसी बल्क में कूड़ा उठाएगी। यहां से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाना संभव नहीं है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए हर सोसाइटी के बाहर एक चिप लगाई जाएगी, यहां से बल्क में कूड़ा उठाया नहीं इसकी जानकारी मिलेगी। पिछले काफी समय से लोग मांग कर रहे हैं। यहां लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स के साथ गारबेज टैक्स भी नगर निगम ले रहा है, लेकिन सोसाइटियों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। सोसाइटियों के लोग रेहड़ी फड़ी वालों से कूड़ा उठवाते थे।
65 हजार मकानों के बाहर लगेगी चिप
हर घर से कचरे का उठान सुनिश्चित करने के लिए करीब 65 हजार घरों के बाहर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस लगाई जाएगी। एजेंसी के कर्मियों को घर से कचरा एकत्र करने के बाद इस डिवाइस पर स्कैन करना होगा। इस डिवाइस से पता चल सकेगा कि रोजाना कितने घरों से कचरा उठा है। अगर दिन में 90 परसेंट से कम घरों से कचरा उठता है तो टेंडर की शर्तों के मुताबिक इस दिन की एजेंसी को पेमेंट नहीं दी जाएगी। एजेंसी के कर्मियों को भी बॉयोमीट्रिक से सेलरी दी जाएगी। इनके काम पर पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
अंबाला के पटवी में प्रोसेसिंग के लिए जाएगा कचरा
अभी तक शहर में एकत्र कचरे को झूरीवाला में फेंका जा रहा था। घग्गर पार सेक्टरों के निवासी झूरीवाला में कचरे के ढेर लगने का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इससे घग्गर पार के सेक्टरों में हवा और पानी दोनों प्रदूषित हो रहे हैं। हाल ही में अलॉट किए गए डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन के इस ठेके से उनकी समस्या का भी समाधान हो जाएगा। एजेंसी शहर में एकत्र कचरे को अंबाला के पटवी में फेंकेगी। इससे घग्गर पार सेक्टरों के निवासियों को 18 साल की समस्या से निजात मिलेगी।
2 मई से एमडीसी, सेक्टर-20 सहित घग्गर पार के सेक्टरों से भी डोर-डू-डोर कूड़ा उठाया जाएगा। इसके लिए करीब 17.75 करोड़ रुपये का वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। लोगों के घरों से कूड़ा उठ रहा है या नहीं, इसकी मॉनिटरिंग के लिए शहर के करीब 65 हजार घरों के बाहर चिप भी लगाए जाएंगे। - कुलभूषण गोयल, महापौर नगर निगम पंचकूला।