फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dogs surrounded the fetus in the dustbin, people chased it away and informed the police

Panchkula News: डस्टबिन में कुत्तों ने घेर रखा था भ्रूण, लोगों ने भगाकर पुलिस को दी सूचना

Mon, 11 Dec 2023 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dogs surrounded the fetus in the dustbin, people chased it away and informed the police
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-21 के पार्क में रविवार को चार माह का भ्रूण का मिला है। पार्क में मौजूद कुत्ते भ्रूण को नोचने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने देखने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत भ्रूण के शव को कब्जे में लिया और उसे जनरल अस्पताल के मॉर्चरी में रखवा दिया गया है।
72 घंटे बाद डॉक्टर पोस्टमार्टम करेंगे। पुलिस फिलहाल पार्क के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है ताकि पार्क की डस्टबिन में भ्रूण का शव रखने के बारे में पता किया जा सके। कपड़ों में लिपटे भ्रूण को कुत्तों ने घेरा हुआ था। सिर्फ उसका सिर बाहर था। ऐसे में कुत्ते शव के सिर पर पंजा मार रहे थे। ऐन मौके पर लोगों ने उसे देखा और कुत्तों को भगा दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-21 पुलिस चौकी इंचार्ज जगपाल ने बताया कि रविवार की सुबह 8.30 बजे चार माह का भ्रूण मिला है। कुत्तों ने उसके सिर पर कई जगहों पर पंजा मारा हुआ था। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 72 घंटे बाद उसका पोस्टमार्टम होगा। पार्क के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed