फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dog Show: More than 300 dogs of different breeds won hearts by showing tricks

डॉग शो : विभिन्न नस्लों के 300 से अधिक कुत्तों ने करतब दिखाकर जीता दिल

Mon, 18 Nov 2024 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dog Show: More than 300 dogs of different breeds won hearts by showing tricks
सरकार पशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री श्याम सिंह राणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 के पेट एनिमल मेडिकल सेंटर में रविवार को डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें विभाग के महानिदेशक डॉ. लाल चंद रंगा और लुवास (लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय) हिसार के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आरएन चौधरी ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस शो में करवाई गई प्रतियोगिता में ट्राइसिटी के विभिन्न नस्लों के करीब 300 कुत्तों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं की जज डॉ. रवींद्र और ईशान कौशल रहीं और विभिन्न नस्लों के कुत्ते देखने को मिले। इस माैके पर शहर के डॉग प्रेमी भी काफी संख्या में माैजूद रहे। इस अवसर पर स्वदेशी नस्लों के कुत्तों की भी एक अलग श्रेणी में प्रतियोगिता करवाई गई। विशेष आकर्षण आईटीबीपी के विशेष प्रशिक्षित कुत्तों की ओर से दिखाएं गए करतब रहे। प्रतिवर्ष होने वाला यह डॉग शो उत्तर भारत का सबसे बड़ा डॉग शो है।
हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि सरकार पशुपालन संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसके अलावा एनिमल पेट हॉस्पिटल में सेवाओं के विस्तार किया जाएगा, जिससे पालतु डाॅग के लिए भी लोगों को बेहतर सेवाएं सुलभ हो सकें। डाॅग बहुत ही स्वामीभक्त और वफादार प्राणी होता है। इसलिए समाज में एक प्राचीन कहावत है कुत्ता मार बंजारा रोया। एक बंजारे ने पालतू कुत्ते को गलतफहमी में मार दिया था, लेकिन जब उसके गले में पत्र देखा तो वह बहुत रोया। सरकार की ओर से पालतु पशुओं के लिए टीकाकरण एवं जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार स्ट्रे डाॅग में लिए व्यापक स्तर पर योजना बनाएगी ताकि इनका भी उचित प्रबंध किया जा सके। पशुओं के कल्याण एवं स्वास्थ्य उत्थान के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। विभाग की मांग के अनुसार राशि मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने डॉग शो से पहले पेट हॉस्पिटल में पेट्स ऑपथैल्मोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया। जिससे अब पेट हॉस्पिटल में पेट्स में आंखों की विभिन्न समस्याओं के लिए ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने डाॅग के लिए चलाए जा रहे एक्स-रे सेंटर एवं डाॅग होस्टल का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed