फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Doctor shot in broad daylight inside clinic, critical

Panchkula News: दिनदहाड़े डॉक्टर को क्लीनिक में घुसकर मारी गोली, गंभीर

Sat, 05 Jul 2025 12:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Doctor shot in broad daylight inside clinic, critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा जिले के कस्बा कोट ईसे खां के मेन चौक पर स्थित हरबंस नर्सिंग होम में दो अज्ञात युवकों ने शुक्रवार दोपहर को दवा लेने के बहाने अंदर घुसकर डाॅक्टर अनिलजीत कंबोज पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। क्लीनिक थाने से 100 मीटर दूरी पर है।
इस दौरान डॉक्टर को दो गोलियां लग गईं, डॉक्टर अनिलजीत कंबोज को तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, गोली लगने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दो युवक पैदल आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार डॉक्टर अनिलजीत कंबोज को पहले भी रंगदारी को लेकर धमकियां मिल चुकी थीं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। डाॅक्टर की बेटी तान्या पंजाबी फिल्मों में काम करती हैं।
विज्ञापन


मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे कोट ईसे खां के मुख्य चौराहे पर डॉक्टर अनिलजीत कंबोज को दो अज्ञात लोगों ने उनके क्लीनिक पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। निजी अस्पताल में डॉक्टर विजय कालरा ने बताया कि उनके पास एक गनशॉट का मरीज आया है, जिसका नाम डॉक्टर अनिलजीत कंबोज है। डॉक्टर की हालत गंभीर है। उन्हें छाती के पीछे की ओर दो गोलियां लगी हैं, अभी मरीज वेंटिलेटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed