फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Doctor duped of Rs 77.50 lakh in the name of investment

Panchkula News: निवेश के नाम पर डॉक्टर से ठग लिए 77.50 लाख

Tue, 23 Sep 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Doctor duped of Rs 77.50 lakh in the name of investment
पंचकूला। साइबर अपराधियों ने इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिये एक डॉक्टर को जाल में फंसाकर 77.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीडि़त ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर को 4 सितंबर को इंस्टाग्राम पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली।
विज्ञापन

बातचीत के बाद आरोपी महिला ने उन्हें टेलीग्राम पर जोड़ लिया और ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। शुरुआत में डॉक्टर ने इसे नजरअंदाज किया लेकिन बार-बार दबाव बनाने पर उन्होंने महिला की बताई वेबसाइट पर अकाउंट बना लिया। रजिस्ट्रेशन के दौरान डॉक्टर से आधार कार्ड और पैन कार्ड भी अपलोड करवाए गए। शुरुआत में आरोपी ने डॉक्टर को 50 हजार रुपये निवेश करने के लिए कहा। पैसे जमा करने के बाद वेबसाइट पर खाते में डॉलर शो होने लगे और छोटे-मोटे मुनाफे भी दिखाए गए।
विज्ञापन

इससे डॉक्टर का विश्वास बढ़ा और उन्होंने 9 से 17 सितंबर के बीच पहले 2 लाख, 5 लाख, 10 लाख, ऐसे करते हुए कुल 77.50 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। हर बार उन्हें वेबसाइट पर मुनाफा दिखाया जाता रहा लेकिन 17 सितंबर के बाद अचानक महिला की आईडी पर स्कैम अलर्ट आने लगा। जब डॉक्टर ने पैसे वापस मांगे तो उन्हें 30 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया। आरोपियों ने धीरे-धीरे टेलीग्राम पर की गई चैट भी डिलीट कर दी और अलग-अलग आईडी से संपर्क करने लगे। तब जाकर पीडि़त को समझ आया कि उनके साथ बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed