फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Do not share your personal information on public platforms

Panchkula News: अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक प्लेटफार्म पर शेयर न करें

Sat, 23 Mar 2024 05:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
Do not share your personal information on public platforms
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव और यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। पंचकूला एसीपी सुरेंदर सिंह ने बताया कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर न करें। सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी साइबर ठग अपने हिसाब से बदलकर इस्तेमाल करते हैं। कभी भी अपने बैंक अकाउंट की जानकारी किसी को नहीं देनी चाहिए।
बिजली बिल के नाम पर अगर किसी को मैसेज आए कि आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा तो इस पर भरोसा न करें। कभी पैसे डबल कर देने वाले लोग अपने प्लेटफार्म में पैसा लगाने के लिए कहें तो उस पर किसी प्रकार का पैसा न लगाएं। अपने मोबाइल पर एप किसी के कहने पर डाउनलोड न करें। कई बार एप के माध्यम से फोन को हैक कर लिया जाता है। इसके बाद आपके अकाउंट को खाली कर दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस फोन नंबर से आपका बैंक अकाउंट जुड़ा है, उस फोन का इस्तेमाल सावधानी से करें। घर में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में इस्तेमाल होने वाला फोन अलग होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर की जानकारी विद्यार्थियों को दी। इस मौके पर राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल ऋचा सेतिया सहित अन्य स्टाफ के लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रोफेसर नवीन मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर से बचाव की जानकारी मिली
साइबर क्राइम से बचाव की अच्छी जानकारी मिली है। इस तरह की जानकारी हमें पहले नहीं थी। इसका अनुसरण कर घर के लोगों को जागरूक करेंगे। पायल सिंह

बिना जानकारी एप नहीं करेंगे डाउनलोड करेंगे
मैं अब बिना जानकारी के कभी कोई एप डाउनलोड नहीं कंरूगी। एप डाउनलोड करने से मोबाइल का डाटा लीक होता है। यह मुझे पहली बार पता चला है। अब इसके लिए लोगों को जागरूक करूंगी। - पूजा


बैंक अकाउंट की जानकारी नहीं शेयर करेंगे
मैं अपने बैंक अकाउंट की जानकारी कभी शेयर नहीं करूंगी। साइबर क्राइम होने से आज मुझे बचाव की अच्छी जानकारी मिली है। इस जानकारी से मैं अपना अच्छे तरीके से बचाव कर सकती हूं। पिंकी यादव

बचाव की अच्छी जानकारी मिली
साइबर क्राइम होने से पहले बचाव की जो जानकारी आज मिली है। इससे पहले मैं इस बारे में नहीं जानती थी। जानकारी से मैं जागरूक हुई हैं। मैंने यह संकल्प लिया है कि मैं साइबर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करूंगी। - रूक्सााना

यातायात नियमों का पालन करेंगे
यातायात के नियमों की अच्छी जानकारी मिली है। मैं बिना हेलमेट के वाहन कभी नहीं चलाउंगी। हेलमेट लगाकर वाहन चलाने से ही लोगों को सुरक्षा मिलती है। सीट बेल्ट गाड़ी में लगाकर चलने की जानकारी मिली। दीप्ती

हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली
साइबर ठगी से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर की अच्छी जानकारी मिली है। मैं इससे लोगों को बचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दूंगी। मैं अपने परिवार के साथ पड़ोस के लोगों को जागरूक करूंगी। - मोनिका, विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed