फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Do not drop horticultural waste on the road, inform the corporation, it will be picked up within 24 hours.

Panchkula News: सड़क पर न गिराएं हॉर्टिकल्चर वेस्ट, निगम को बताएं, 24 घंटे में होगा उठान

Sat, 02 Dec 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Do not drop horticultural waste on the road, inform the corporation, it will be picked up within 24 hours.
पंचकूला। शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचकूला नगर निगम ने सफाई अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान सात दिसंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पंचकूला नगर निगम के क्षेत्र में जहां कहीं भी किसी भी प्रकार का कूड़ा, हॉर्टिकल्चर वेस्ट आदि कहीं पर भी दिखा दो उसे तुरंत उठाकर उस वार्ड/एरिया को साफ किया जाएगा। पहले दिन सकेतड़ी से माता मनसा देवी, माता मनसा देवी से सिंह दरबार और एमडीसी 4, एमडीसी 5 मार्केट एरिया में सफाई की गई है। नगर निगम आयुक्त आईएएस सचिन गुप्ता ने बताया कि यह अभियान सात दिसंबर तक विभिन्न सेक्टर्स/वार्ड में चलाया जाएगा। उन्होंने पंचकूला निगम क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंचकूला के निवासी जब भी अपने घर से हॉर्टिकल्चर वेस्ट को हटाते हैं तो उसे सड़कों पर या कहीं किसी अन्य स्थान पर न गिराएं क्योंकि इससे शहर की सुंदरता पर असर पड़ता है। आयुक्त ने लोगों से कहा कि जब भी लोग अपने घर से या पार्क से हॉर्टिकल्चर वेस्ट को हटाए तो तुरंत निगम के 9696120120 पर कॉल कर बताएं ताकि निगम का वाहन हॉर्टिकल्चर वेस्ट का उठान कर सके। उन्होंने कहा कि कॉल करने पर 24 घंटों में वेस्ट को उठाने की जिम्मेदारी निगम की टीम की होगी। आयुक्त ने कहा कि इस तरह वेस्ट को बाहर खुले में न फेंकने से शहर की सुंदरता भी बनी रहेगी। इस तरह के सहयोग से निगम की टीम को और मेहनत से कार्य करने में हौंसला मिलेगा।
विज्ञापन


सात दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के लिए आयुक्त ने कमेटी का किया गठन
इस अभियान को लेकर पंचकूला नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर), चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर और संबंधित वार्ड के असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है। इस अभियान का नोडल ऑफिसर संयुक्त आयुक्त को बनाया गया है। निगम आयुक्त आईएएस श्री सचिन गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा जो यह कमेटी गठित की गई है वह कमेटी प्रत्येक वार्ड में सफाई अभियान पर नजर रखेगी।
विज्ञापन


अभियान में किस-किस को किया गया शामिल
आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिस भी वार्ड में यह अभियान चलाया जाएगा। उस वार्ड के काउंसलर को भी इस सफाई अभियान में शामिल किया जाएगा और इसके साथ ही ड्राइव में एनजीओ, सेल्फ हेल्प ग्रुप, वॉलिंटियर्स, मार्केट एसोसिएशंस, स्टूडेंट, यूथ ऑर्गेनाइजेशंस, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस भी पार्टिसिपेट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में कहां-कहां चलाया जाएगा सफाई अभियान
2 दिसंबर को हाउसिंग बोर्ड से कालका-शिमला हाईवे यानी 7/18, 8/17, 9/16, 10/15, 11/10, 12A/12 की तरफ।

4 दिसंबर को कमांड हॉस्पिटल से कालका शिमला हाईवे यानी 06/07, 5/8 टू 10, 04/11 टू 12, और सेक्टर 25, 26 और 27 मार्केट एरिया।

5 दिसंबर को टैंक चौक से अमर्टेक्स रोड यानी 05/02, 10/11, 15/14, और सेक्टर 19 मार्केट एरिया।

6 दिसंबर को सेक्टर 17 से माजरी चोक टुवर्ड्स 17/ राजीव कॉलोनी, 07/08, 05/06, 02/01 और नाडा साहिब गुरुद्वारा, चंडीमंदिर।

7 दिसंबर को लेबर चौक से शिमला कालका हाईवे टुवर्ड्स इंद्रा कॉलोनी/16, 15/फेस 2, 12A/फेस 1 और सेक्टर 20, सेक्टर 21 मार्केट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed