फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Diwali: Burn ward is ready in Civil Hospital, specialist doctors will be ready

दीपावली : सिविल अस्पताल में बर्न वार्ड तैयार, विशेषज्ञ डाक्टर रहेंगे तैयार

Sun, 12 Nov 2023 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Diwali: Burn ward is ready in Civil Hospital, specialist doctors will be ready
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। दिवाली में आपात स्थिति में निपटने के लिए पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल तैयार है। डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी है। दवाओं का स्टॉक जुटा लिया गया है। जनरल से लेकर आईसीयू और बर्न यूनिट में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। दिवाली पर डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी।
पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि बर्न वार्ड तैयार है। वहीं इमरजेंसी वार्ड में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ ईएनटी और आई सर्जन की तैनाती की गई है। आतिशबाजी के दौरान झुलसने की घटनाओं को देखते हुए यह फैसला स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिया गया है। रात के सयम इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल टेक्नीशियन, डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई गई है। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को ऑन काल रहने के आदेश दिए हैं। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों का नया रोस्टर बनाया गया है। इसमें सर्जन, फिजिशिययन भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

इस तरह से बरतें सावधानी
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि अगर आंख में पहले कोई चीज गिर जाती है तो उसे ठीक से धोना चाहिए। सावधानी बरतना सबसे अच्छा उपाय है। बच्चे पटाखे जलाने से बचे और दीप जलाकर अपने जीवन को रोशन करें। पटाखा नहीं जलाया जाना चाहिए। इसके अलावा लोगों को अगर परेशानी होती है तो इमरजेंसी में इलाज कराने के लिए जरूर आएं जिससे कि उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अगर पटाखें से जल जाएं तो खुद इलाज करने के बजाय अस्पताल में जरूर दिखाएं। पटाखे जलाते वक्त पैर में जूता चप्पल जरूर पहनें। खुली जगह में पटाखा न जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed