फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   District level function: Parade ground echoed with the enthusiasm and patriotic songs of the parade

जिलास्तरीय समारोह : परेड के जोश और देशभक्ति के गीतों से गूंजा परेड ग्राउंड

Tue, 28 Jan 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
District level function: Parade ground echoed with the enthusiasm and patriotic songs of the parade
गणतंत्र दिवस पर मार्चपास्ट करती पुलिस की टुकड़ी। संवाद 
पंचकूला। सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने हरियाणा पुलिस, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, महिला विंग, गृह रक्षी, एनसीसी सीनियर, जूनियर, स्काउट गाइड की परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

इससे पहले विधायक ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति के गीतों से परेड ग्राउंड गुंजायमान हो गया। कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि संविधान में समाज के कमजोर व पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए जो व्यवस्थाएं की गई हैं वह बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की देन है।
विज्ञापन

सराहनीय कार्य के लिए किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने वीरांगनाओं और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों में विजय धीर, महेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, जोगिंद्र पाल, सुशील कुमार, बरखाराम, वीरेंद्र पाल, सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार गांधी शामिल रहे। वहीं वीरांगनाओं में स्वर्णों देवी, राम प्यारी, संतोष देवी, कुलवंश सिंह, विद्या देवी, जिलापति, निर्देश देवी को सम्मानित किया गया। चुनाव कार्य में बेहतर काम करने के लिए कुलदीप सिंह, प्रवीन, अमित कुंडू, ईटीटो रमनजीत सिंह को सम्मानित किया गया। पीएचसी स्वरूप सिंह, पीटीआई सुनील कुमारी सहित अन्य लोगों को भी सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली झांकी प्रथम आई
जिलास्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी नीतियों को दर्शाने वाली 15 झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसमें पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देने वाली वन मंडल मोरनी की झांकी प्रथम, शिक्षा विभाग की झांकी देशभर में 5वें और जिला स्तरीय समारोह में द्वितीय स्थान पर रही। डीआरडीए की प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा उत्थान व सोलर उर्जा पर आधारित झांकी तीसरे स्थान पर रही। समारोह में मार्च पास्ट प्लाटून की सीनियर डिविजन में आईटीबीपी भानू ने प्रथम, हरियाणा महिला पुलिस विंग द्वितीय और एनसीसी सीनियर विंग सेक्टर-1 की प्लाटून तीसरे स्थान पर रही। मार्च पास्ट की जूनियर डिविजन में एनसीसी जूनियर बॉयज प्रथम, सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल द्वितीय और सतलुज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की प्लाटून तीसरे स्थान पर रही।

11 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित



पंचकूला। समारोह में हरियाणा पुलिस के 11 कर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने उप निरीक्षक अंकित ढांडा, उप निरीक्षक सौरभ रावत, सहायक उप निरीक्षक विकाश, महिला सहायक उप निरीक्षक रेनू बाला, मुख्य सिपाही कंवरपाल, मुख्य सिपाही सुनील कुमार, मुख्य सिपाही अशोक कुमार, मुख्य सिपाही रविंद्र कुमार, सिपाही साहिल, सिपाही नितिन कुमार, और सिपाही अरविंद कुमार को सम्मानित किया।

पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने पंचकूला पुलिस टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन और विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा दिए गए योगदान की सराहना की। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, पुलिस उपायुक्त अपराध एवं यातायात मुकेश मल्होत्रा, और एसीपी मनप्रीत सिंह सूदन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed