फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   District Council election, ritu singla, babli devi, panchkula

रणनीति और कमान से जिला परिषद चुनाव में चमकी नारी शक्ति

Sat, 12 Mar 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Sat, 12 Mar 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
District Council election,  ritu singla, babli devi, panchkula
जिप चुनाव: रितू सिंगला अध्यक्ष, बबली देवी उपाध्यक्ष चुनी गईं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रणनीति और कमान के चलते जिला परिषद चुनाव में नारी शक्ति का डंका बजा। चुनाव की कमान कालका विधायक लतिका शर्मा और पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने संभाली। यही कारण है कि जिला परिषद चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों अहम पदों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रितू सिंगला ने प्रतिद्वंदी जसबीर कौर और उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार बबली देवी ने फोम लाल दो-दो वोटों से पराजित किया।  
विज्ञापन


शनिवार को बरसात के बावजूद सभी 10 सदस्य बैठक में मौजूद दिखे। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता महिला अधिकारी पंचकूला की एडीसी हेमा शर्मा ने संभाली हुई थी। वहीं चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा भी महिला पुलिस अधिकारी पंचकूला की एसीपी पूर्णिमा सिंह के कंधों पर था। इधर पिछले 20 वर्षों में पंचकूला जिला परिषद पर जहां इनेलो-कांग्रेस काबिज रही। वहीं इस बार किला भेदने में विधायक लतिका शर्मा और पंचकूला विधायक ज्ञान चंद गुप्ता की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन


दोनों विजेता कालका हलका के
पर्याप्त सदस्य न होने के बावजूद दोनों पदों पर जीत को सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला और कालका के विधायकों की बड़ी भूमिका रही। हालांकि इनमें बड़ी जीत लतिका शर्मा के लिए इसलिए मानी जा रही है, क्योंकि जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार कालका हलके के हैं। इनमें जिप अध्यक्ष ऋतु सिंगला जहां रायपुररानी क्षेत्र से हैं, वहीं उपाध्यक्ष बबली देवी कालका के मोरनी क्षेत्र कीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो के लिए करारी हार
ग्रामीणांचल की पार्टी कही जाने वाली इनेलो के लिए इस हार को हजम करना मुश्किल होगा। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से पहले जहां कांग्रेस इनेलो भाजपा के ग्रामीणांचल में सफाये की बात कर रहे थे, वहीं इस जीत से ग्रामीण बेस पार्टी कही जाने वाली इनेलो के लिए ये बड़ा झटका है। हालांकि कांग्रेस और इनेलो पंचकूला में दो-दो बार जिप चेयरमैैन बना चुकी है, लेकिन इस बार दोनों दल एकदम बैकफुट पर दिखे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed