फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   District administration is fully prepared for CET, Section 163 will be applicable around the centres

Panchkula News: सीईटी के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, केंद्रों के आसपास लागू रहेगी धारा-163

Fri, 25 Jul 2025 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
District administration is fully prepared for CET, Section 163 will be applicable around the centres
पंचकूला। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि 26 और 27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा की सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए पंचकूला जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जिले में पांच स्थानों से यमुनानगर के लिए अभ्यर्थियों को ले जाने के लिए बसें रवाना होंगी। साथ ही बाहर से परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को सेक्टर-5 के बस स्टैंड से फीडर बस सेवा के माध्यम से परीक्षा केंद्र तक पंहुचाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू रहेगी। दोनों दिन कोचिंग सेेंटर और फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने वीरवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों, ड्यूटी मजिस्ट्रेट/फ्लाईंग स्कवाड, केंद्र अधीक्षकों, एचएसएससी के प्रतिनिधियों और परीक्षा को फुलप्र्रूफ तरीके से संपन्न करवाने के लिए एचएसएससी के प्रतिनिधियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करना है। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन



परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन पर पाबंदी
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्र में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ना केवल परीक्षार्थियों बल्कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी व अधिकारी भी मोबाइल परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। पंचकूला से परीक्षा देने के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए पहली शिफ्ट के लिए कालका और मोरनी से 4 बजे तथा पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी से 4.30 बजे रवाना होंगी। दूसरी शिफ्ट के लिए कालका व मोरनी से 9 बजे तथा पंचकूला, रायपुररानी और बरवाला से 9.30 बजे बसे रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि पंचकूला में परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों के लिए पंचकूला सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड से फीडर बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए 108 बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed