फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dispute over Polling Booth Allocation in Ward-15; Allegations of Bias

Panchkula News: वार्ड-15 में पोलिंग बूथ आवंटन पर विवाद, पक्षपात के आरोप

Mon, 11 May 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dispute over Polling Booth Allocation in Ward-15; Allegations of Bias
बूथ लगाने के लिए मांगी गई 5000 रुपये सिक्योरिटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर-15 स्थित सेक्टर-20 सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी में बनाए गए पोलिंग बूथ का विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों और प्रत्याशियों ने बूथ आवंटन में पक्षपात के आरोप लगाए हैं।
लोगों का आरोप है कि सोसाइटी परिसर में केवल भाजपा समर्थित बूथ को आसानी से अनुमति दी गई, जबकि अन्य प्रत्याशियों और दलों को बूथ लगाने के लिए 5000 रुपये सिक्योरिटी जमा करवाने के लिए कहा गया। साथ ही समिति के गारंटर की शर्त भी रखी गई, जिससे अन्य उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में सभी प्रत्याशियों को समान अवसर मिलना चाहिए। उनका कहना है कि पोलिंग बूथ किसी सरकारी संस्थान या सार्वजनिक स्थान पर भी बनाया जा सकता था, ताकि सभी दलों को बराबरी का मौका मिलता। लोगों ने आरोप लगाया कि मजबूरी में उन्हें सिक्योरिटी राशि जमा करवाकर बूथ लगवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोगों ने चुनाव अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।


क्या बोले अधिकारी
सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी के प्रधान अतुल गर्ग ने कहा कि सोसाइटी में कोई भी व्यक्ति या संगठन बूथ लगाता है तो उसे 5000 रुपये सिक्योरिटी राशि जमा करवानी पड़ती है। यह समिति का सामान्य नियम है। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल बाहर हैं और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी उन्हें नहीं है। वहीं उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कहा कि हर चुनाव में बूथ उसी स्थान पर बनाया जाता है, जो लोकेशन के हिसाब से उपयुक्त होता है। सभी उम्मीदवारों को इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम को मौके पर भेजा गया था, लेकिन जांच में कोई खामी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed