फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dispute between mayor and former contractor, mayor took out pistol, incident captured on CCTV

Panchkula News: मेयर और पूर्व ठेकेदार में तकरार, मेयर ने निकाली पिस्तौल, घटना सीसीटीवी में कैद

Mon, 02 Jun 2025 10:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Dispute between mayor and former contractor, mayor took out pistol, incident captured on CCTV
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मोगा। महाराजा रणजीत सिंह नगर की एक बंद पड़ी सीवरेज पाइप को लेकर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी और पूर्व ठेकेदार संतोख सिंह के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढा कि मेयर ने अपनी पिस्तौल निकाल ली। हालांकि उन्होंने किसी पर न पिस्तौल तानी और न कोई फायर किया।
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब चार साल से बंद सीवरेज पाइप को ठीक करने के लिए पूर्व ठेकेदार संतोख सिंह नगर निगम की मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। जबकि उस वार्ड का मौजूदा पार्षद मेयर खुद हैं। काम होने के उन्होंने मेयर को मौके पर बुलाया और कहने लगे कि जो काम आपसे नहीं हो सका, हमने कर दिखाया। इसी बात पर दोनों में बहस होने लगी। इस बीच संतोख सिंह ने ईट उठाकर मेयर पर हमला करने का प्रयास किया तो मेयर ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया। दोनों को लोगों ने शांत करवाया। हालांकि इस दौरान कोई फायरिंग नहीं की गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मेयर बलजीत सिंह चन्नी ने इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मेयर बलजीत सिंह चन्नी का आरोप है कि संतोख सिंह ने उन्हें गालियां दीं, धमकी दी और ईंट उठाकर हमला करने का प्रयास किया तो उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए पिस्तौल निकाली। बाद में उन्होंने अपनी पिस्तौल गनमैन को सौंप दी। इस मामले में संतोख सिंह ने कहा कि वह करीब 13 साल पहले ठेकेदारी करते थे, अब समाज सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस लाइन को लेकर उन्होंने स्थानीय विधायक और संबंधित अधिकारियों को पहले से जानकारी दे दी थी, उनके कहने पर मशीन लेकर पहुंचे थे। संतोख सिंह ने आरोप लगाया कि मेयर ने उन्हें ईंट मारी, जिससे वह गिरे और पैर में चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मेयर ने कहा कि कोटकपूरा बायपास के पास महाराजा रणजीत सिंह नगर की एक बंद पड़ी सीवरेज पाइप पिछले कही सालों से बंद है। नई पाइप डालकर नई लाइन को चालू करना । मेयर ने कहा कि यह सीवरेज लाइन पहले से डेड है, दिल्ली की टीम भी इसका निरीक्षण कर चुकी है। इस पाइप में उनकी तीन मशीनों की नोजल पहले भी फंस चुकी है। सोमवार को संतोख सिंह बिना अनुमति के निगम की मशीन और वर्कर को लेकर मौके पर पहुंचे और झूठ बोलकर काम शुरू किया, उसके बाद मुझको फोन करके बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed