फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dispute between BJP councillors and mayor resolved after six days, agreement reached

Panchkula News: भाजपा पार्षदों और मेयर का विवाद छह दिन बाद सुलझा, हुआ समझौता

Thu, 07 Aug 2025 08:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 07 Aug 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Dispute between BJP councillors and mayor resolved after six days, agreement reached
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। विकास कार्य को लेकर महानगर की मेयर प्रिंसीपल इंद्रजीत कौर के साथ मुलाकात के दौरान हुए विवाद के बाद नगर निगम जोन डी में धरने पर बैठे भाजपा पार्षदों ने छह दिन बाद धरना समाप्त कर लिया। बुधवार की देर रात को पहले नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल के साथ जोन डी दफ्तर में मीटिंग और उसके बाद पंजाब एग्रीकल्चर यूनिर्वसिटी के सर्टन हाउस में मेयर इंद्रजीत कौर के साथ मीटिंग हुई। जिसमें आप के विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा और दलजीत सिंह गरेवाल भोला के साथ भाजपा पार्षद और जिला भाजपा प्रधान रजनीश धीमान भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी मुद्दों पर चर्चा की गई और आश्वासन दिया गया कि शहर के विकास को लेकर सभी पार्षदों के काम किए जाएंगे। इसके साथ उन पर जो मामला दर्ज है उसे भी रद किया जाएगा। देर रात करीब एक बजे दोनों पक्षों में समझौता हुआ और धरना समाप्त करने का एलान कर दिया गया।
नगर निगम जोन डी में शहर के सभी भाजपा पार्षद एक अगस्त को मेयर प्रिंसीपल इंद्रजीत कौर से मुलाकात करने आए थे। जिससे विकास कार्य को लेकर उनके वार्डो की समस्याएं बताई जाएं। इसी दौरान वहां कहासुनी हो गई। जिसके बाद भाजपा के पार्षदों ने मेयर पर दफ्तर से बाहर निकालने और दुर्व्यहार करने के आरोप लगाए। भाजपा पार्षदों ने जोन डी में ही पक्का धरना लगा दिया और दिन रात वहीं धरने पर बैठे रहे। बुधवार की देर शाम को नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल के कहने पर सभी पार्षद उनसे मिलने के लिए पहुंचे। वहां आश्वासन मिलने के बाद निगम कमिश्नर ही अपने साथ सभी पार्षदों को पीएयू सर्टन हाऊस ले गए। जहां मेयर और आप विधायक पहुंचे थे। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

क्या कहते है भाजपा के हाउस लीडर
भारतीय जनता पार्टी की निगम में हाउस की नेता पार्षद पूनम रतड़ा ने बताया कि वह लोगों की समस्याएं लेकर गए तो विवाद हुआ। लोगों के विकास कार्य और उनके भले के लिए धरना लगाया गया था। निगम कमिश्नर और मेयर के साथ मीटिंग हुई है, जिन्होंने भाजपा के सभी पार्षदों को उनके वार्ड में होने वाले विकास कार्य को करवाने का आश्वासन दिया और यह मनमुटाव खत्म करने की बात की है। उन्होंने कहा भाजपा पार्षदों का एक मकसद था कि उनके वार्डो में विकास कार्य पक्षपात के साथ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते है जिला भाजपा अध्यक्ष
जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि भाजपा पहले ही लोगों के हितों के लिए काम करती है। भाजपा के पार्षद लोगों के हितों के लिए धरने पर बैठे थे। उनके साथ पक्षपात हो रहा था। अब आश्वासन दिया गया है कि बिना भेदभाव भाजपा पार्षदों के वार्डो में काम किए जाएंगे तो धरना समाप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed