फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Displeasure: Resentment among devotees for not seeing Mother's Pindi in LED, said- Get LED corrected

नाराजगी : एलईडी में माता की पिंडी के दर्शन नहीं होने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश, कहा-एलईडी ठीक कराएं

Mon, 19 Apr 2021 01:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Displeasure: Resentment among devotees for not seeing Mother's Pindi in LED, said- Get LED corrected
काली माता मंदिर में लगी एलईडी में माता की पिंडी के दर्शन नहीं हो रहे हैं। - फोटो : PKL OFFICE
कालका। प्राचीन श्री काली माता मंदिर में लगी एलईडी में माता की पिंडी के दर्शन नहीं होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। श्रद्धालुओं की मांग के बावजूद भी प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की है। जानकारी के अनुसार मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगी एलईडी तकनीकी खराबी के कारण आए दिन खराब रहती है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तक भी एलईडी में माता की पिंडी के दर्शन नही हो पा रहे थे। काली माता मंदिर रोड के साथ ही हिमाचल की सीमा लगनी प्रारंभ हो जाती है। यहां औद्योगिक क्षेत्र परवाणु में भारी संख्या में लोग काम करने के लिए इस रोड से ही पैदल और वाहनों से गुजरते हैं। ऐसे में वाहन चालक और राहगीर अपने काम पर जाते समय मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगी एलईडी में ही माता के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कोरोना के चलते अधिकांश श्रद्धालु भी मंदिर के बाहर से ही एलईडी में दर्शन करने को ज्यादा तवज्जो देते हैं। वर्तमान में एलईडी में माता की पिंडी के दर्शन नहीं होने से श्रद्धालुओं में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। लोगाें का कहना है कि भारी चढ़ावा आने के बाद भी श्रद्धालुओं की भावनाओं का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed