फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Disease: 161 houses of Kalka were tested, dengue larvae found in seven houses, notice served

बीमारी : कालका के 161 घरों का जांचा, सात घरों में मिला डेंगू का लारवा, नोटिस थमाया

Sun, 10 Oct 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Disease: 161 houses of Kalka were tested, dengue larvae found in seven houses, notice served
कालका। सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रूपिंदर सिंह सैनी के निर्देश व स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप कुमार की देखरेख में गांव खेड़ा सीता राम कालका में डेंगू के बचाव के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसमें एसडीएच कालका की टीमों द्वारा घरों में जाकर कूलर, टंकी, गमले, टायर, पानी की हौदी आदि की जांच की गई और घरों के अंदर तक फॉगिंग की गई। स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप कुमार के निरीक्षण में टीमों द्वारा 161 घरों का सर्वे किया। सात घरों में डेंगू का लारवा मिला। सभी घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस दिए। कालका अस्पताल के अधीन अग्रिम फॉगिंग व सोर्स रिडक्शन विशेष अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों को डेंगू से बचाने की पुरजोर कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

हाई रिस्क एरिया में चलाया जा रहा है अभियान
एसडीएच कालका ने बताया कि सितंबर माह से हाई रिस्क एरिया खेड़ा सीता राम, परेड मोहल्ला, टिब्बी मोहल्ला, भैरो की सैर, अप्पर मोहल्ला, कुराड़ी मोहल्ला, हाऊसिंग बोर्ड, रेलवे कॉलोनी, बसंत विहार शर्मा कॉलोनी में लगातार अभियान चलाया जा रहा। लोगों को डेंगू से बचाव और उपाय के लिए जगह-जगह पर हेल्थ टोक दी जा रही है। लोगों को फॉगिंग अपने घरों के अंदर करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप कुमार ने अपील की है कि अक्टूबर-नवंबर माह में डेंगू का पीक सीजन होता है इसलिए अपने घरों के आसपास पानी को जमा ना होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed