फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   discussion on foreign investment in haryana.

हरियाणा में विदेशी निवेश को लेकर किया मंथन

Sat, 03 Jul 2021 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
discussion on foreign investment in haryana.
चंडीगढ़। हरियाणा में विदेशी निवेश बढ़ाने को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट के साथ बैठक की। सिविल सचिवालय में हुई बैठक के दौरान उन्होंने भारत-यूके के परस्पर संबंधों और विकास मॉडल के रूप में उभरते हरियाणा को मजबूत करने के लिए विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की। डिप्टी सीएम ने ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त को हरियाणा की एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी और ई-व्हीकल पॉलिसी के बारे में बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेश में विकास के लिए दूरगामी सोच को ध्यान में रखकर कई नीतियों का निर्माण कर रही है। राज्य में निवेश करने वालों के लिए राज्य सरकार द्वारा भूमि खरीदने से लेकर और बुनियादी ढांचा खड़ा करने तक कई सब्सिडी दी जाती हैं।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट को यह भी बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर कई परियोजनाएं जैसे फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल आदि शुरू कर रही है। सुश्री कैरोलिन रोवेट ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से चर्चा करते हुए ई-व्हीकल पॉलिसी जैसी राज्य की आगामी पॉलिसी व परियोजनाओं में व्यापक समर्थन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed