{"_id":"62ffedeef48eb4315c1c2b84","slug":"disciplinary-committee-strict-on-rising-rebellion-in-sad-panchkula-news-pkl4598983168","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shiromani Akali Dal: बढ़ती बगावत को रोकने के लिए अनुशासन समिति सख्त, पार्टी विरोधी गतिविधियों की मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shiromani Akali Dal: बढ़ती बगावत को रोकने के लिए अनुशासन समिति सख्त, पार्टी विरोधी गतिविधियों की मांगी रिपोर्ट
Sat, 20 Aug 2022 01:39 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:39 AM IST
सार
बैठक के बाद सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि कोई भी संस्था अनुशासन के बगैर आगे नहीं बढ़ सकती तथा जो व्यक्ति पार्टी से बाहर जाकर पार्टी के खिलाफ कोई भी बात करता है तो उसका मकसद पार्टी की शक्ति को कमजोर करना होता है।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल को मिली हार से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर उठ रही मांग और बढ़ती बगावत को रोकने के लिए शिअद की अनुशासन समिति सख्त हो गई है। शुक्रवार को समिति की पहली बैठक में पार्टी विरोधी गतिविधियों की जिलों से सबूत के साथ रिपोर्ट मांग ली गई है। साथ ही समिति ने फैसला किया कि पार्टी विरोधी बयानबाजी करने वाले नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय में शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन कमेटी की पहली बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन सिकंदर सिंह मलूका ने की। इस बैठक में समिति के अन्य सदस्य शरनजीत सिंह ढिल्लों, मंतर सिंह बराड़ और डॉ. सुखविंदर सिंह सुक्खी भी शामिल हुए। बैठक में पार्टी के अंदर अनुशासन कायम रखने को लेकर गंभीरता के साथ विचार विमर्श किया गया और फैसला किया गया कि अनुशासन कमेटी द्वारा किसी भी तरह की पार्टी विरोधी गतिविधि सहन नहीं की जाएगी तथा उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक के बाद सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि कोई भी संस्था अनुशासन के बगैर आगे नहीं बढ़ सकती तथा जो व्यक्ति पार्टी से बाहर जाकर पार्टी के खिलाफ कोई भी बात करता है तो उसका मकसद पार्टी की शक्ति को कमजोर करना होता है। उन्होंने कहा कि कमेटी ने आज पिछले समय में पार्टी अनुशासनहीनता की कुछ शिकायतों के संबंध में छानबीन की है तथा यह काम अगली मीटिंगों में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
यदि अनुशासन कमेटी को लगा कि किसी के खिलाफ अनुशासनीय कार्रवाई की जरूरत है तो मर्यादा के अनुसार उसे नोटिस जारी करके उसे अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा। अगर जवाब संतोषजनक न हुआ तो अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पार्टी की जिला तथा सर्कल इकाइयों से अपील की है कि अगर उनके ध्यान में कोई पार्टी विरोधी गतिविधि आती है तो इसे पार्टी के मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ को सबूतों सहित भेजा जाए ताकि पार्टी विरोधी काम करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।