{"_id":"69920ab9e3a807a3b60842d6","slug":"dirty-water-filled-the-roads-in-industrial-area-phase-1-raising-fear-of-accidents-panchkula-news-c-87-1-pan1010-133007-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: -इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में सड़कों पर भरा गंदा पानी, हादसों का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: -इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में सड़कों पर भरा गंदा पानी, हादसों का डर
विज्ञापन
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में प्लॉट नंबर 272 से 281 तथा सामने की ओर 270 से 262 तक सड़क पर गंदा पानी जमा होने से उद्यमियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लंबे समय से पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के चलते कई बाइक सवार फिसलकर गिर चुके हैं, जबकि चार पहिया वाहनों के खराब होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। गंदे पानी से उठ रही बदबू के कारण आसपास की फैक्ट्रियों और दुकानों में काम करना भी मुश्किल हो रहा है। उद्योग क्षेत्र के कारोबारियों ने बताया कि समस्या की सूचना संबंधित विभाग को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उनका कहना है कि यदि जल्द निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।