{"_id":"6859af77a3e03f65c5018faf","slug":"director-health-inspected-aam-aadmi-clinics-in-ludhiana-panchkula-news-c-74-1-spkl1021-110821-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लुधियाना में डायरेक्टर हेल्थ ने आम आदमी क्लीनिकों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लुधियाना में डायरेक्टर हेल्थ ने आम आदमी क्लीनिकों का किया निरीक्षण
Tue, 24 Jun 2025 01:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब की डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. हितिंदर कौर और सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर की टीम ने सोमवार को शेरपुर व फोकल पॉइंट इलाके की आम आदमी क्लीनिक का निरीक्षण करके स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत कर उनकी प्रतिक्रिया ली। उन्होंने आम आदमी क्लीनिकों के इंफ्रास्ट्रक्चर, दवाओं की उपलब्धता व सफाई व्यवस्था सहित स्टाफ के कार्य की जांच की और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
डॉ. हतिंदर कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, क्योंकि ये क्लीनिक राज्य के हरेक नागरिक को निशुल्क व प्रभावी इलाज सुनिश्चित करने के मिशन का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इनके संचालन पर निरंतर निगरानी रख रहे हैं ताकि मरीजों की देखभाल को और बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने दवाओं व इलाज सेवाओं की समय पर उपलब्धता के महत्व पर बातचीत करते हुए आमजन से अपील की कि वे इन क्लीनिकों में उपलब्ध मुफ्त जांच और इलाज की सुविधा का लाभ उठाएं।