फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Direct recruitment for 3,400 constable posts next year: DGP

अगले साल 3400 कांस्टेबल के पदों पर होगी सीधी भर्ती: डीजीपी

Tue, 30 Sep 2025 09:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Direct recruitment for 3,400 constable posts next year: DGP
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को संगठित अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद के विरुद्ध चल रही कार्रवाई की समीक्षा की। अधिकारियों को गैंगस्टरों और समाजविरोधी तत्वों से निडर होकर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए और कहा कि विभाग की ओर से उन्हें पूरी सुरक्षा व समर्थन मिलेगा। गैंगस्टरों के सहयोगियों की पहचान कर उन्हें जेल भेजने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि अगले वर्ष सीधी भर्ती से 3400 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे और जिला कैडर के 4500 अन्य पद भी सृजित किए गए हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा। इसके अलावा 1600 पद सृजित किए हैं, जिनमें 150 इंस्पेक्टर, 450 सब-इंस्पेक्टर और 1000 एएसआई शामिल हैं, जिन्हें पदोन्नति से भरा जाएगा।

डीजीपी ने युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रशंसा की, लेकिन बड़ी मछलियों तक पहुंचने के लिए पेशेवर जांच की जरूरत पर जोर दिया। डीजीपी ने निर्देश दिया कि कुख्यात सप्लायरों के जब्त किए गए मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएं, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके और आगे गिरफ्तारियां की जा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed