फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Direct bus service from Kalka to Haridwar restored after a decade.

Panchkula News: एक दशक बाद कालका से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा बहाल

Sat, 13 Jun 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service from Kalka to Haridwar restored after a decade.
कालका, पिंजौर, पंचकूला और आसपास के श्रद्धालुओं व यात्रियों को राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। करीब 10 वर्ष बाद कालका-हरिद्वार सीधी बस सेवा फिर शुरू हो गई है। बुधवार से हरियाणा रोडवेज ने इस रूट पर बस का संचालन शुरू कर दिया, जिससे कालका, पिंजौर, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं व यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
लंबे समय से यह सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को हरिद्वार पहुंचने के लिए कई बार बसें बदलनी पड़ती थीं। गंगा स्नान, धार्मिक अनुष्ठान और तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सबसे अधिक परेशानी होती थी। सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रा अब अधिक सुविधाजनक और किफायती हो जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला डिपो के उपकेंद्र कालका की ओर से संचालित यह बस सुबह 8 बजे कालका से रवाना होगी। बस पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शाहजादपुर, साहा और यमुनानगर होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। पंचकूला से इसका समय सुबह 8:40 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि यमुनानगर से यह सुबह 11:30 बजे हरिद्वार के लिए आगे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में बस हरिद्वार से दोपहर 3:30 बजे चलेगी और रात करीब 9:30 बजे कालका पहुंचेगी। कालका से हरिद्वार तक प्रति यात्री किराया 370 रुपये तय किया गया है। पंचकूला से 345 रुपये, पिंजौर से 365 रुपये और यमुनानगर से हरिद्वार तक 220 रुपये किराया रखा गया है। क्षेत्र के लोगों ने बस सेवा बहाल होने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि इससे धार्मिक यात्राओं के साथ-साथ पर्यटकों और अन्य यात्रियों को भी बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed