{"_id":"68ee9fbbed37670903098e16","slug":"dilshan-veer-singh-gill-won-the-silver-medal-panchkula-news-c-59-1-asr1003-114681-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दिलशान वीर सिंह गिल ने जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दिलशान वीर सिंह गिल ने जीता सिल्वर मेडल
Wed, 15 Oct 2025 12:38 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वार्षिक एथलेटिक मीट में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 600 मीटर दौड़ में दिलशान वीर सिंह गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
दिलशान वीर सिंह ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच राजेश कुमार और माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। उन्होंने बताया कि वह आगे भी कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का लक्ष्य रखते हैं।
स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ ने दिलशान वीर सिंह को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि ऐसे छात्र स्कूल का नाम रोशन करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खेलों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। एथलेटिक मीट का समापन विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र वितरित कर किया गया।