फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Digvijay Rathi of Panchkula will be seen in MTV show Roadies

Panchkula News: एमटीवी के शो रोडीज में नजर आएंगे पंचकूला के दिग्विजय राठी

Sat, 08 Jul 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Digvijay Rathi of Panchkula will be seen in MTV show Roadies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। एमटीवी रोडीज शो में पंचकूला के दिग्विजय सिंह राठी का चयन हुआ है। उनका पहला शो शनिवार शाम सात बजे आएगा। 23 वर्षीय दिग्विजय सिंह राठी ने चंडीगढ़ एसडी कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई की है। इसके साथ ही उन्होंने फिटनेस ट्रेनिंग में डिप्लोमा किया है। दिग्विजय अपने कॉलेज की मॉडलिंग टीम के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी लीडरशिप के तहत कॉलेज ने छह फेस्टिवल जीते हैं। पेश हैं दिग्विजय सिंह से बातचीत के कुछ अंश...


फिटनेस क्यों जरूरी है?
दिग्विजय राठी - मुझे फिट रहना पसंद है, इसलिए मैं नियमित रूप से वर्कआउट करता हूं। इससे मन शांत और शरीर चुस्त रहता है।


एमटीवी रोडीज में आने का क्यों मन था?
दिग्विजय राठी -बचपन से ही रोडीज शो देखता आया हूं, इसलिए पहले से ही शो में जाने का सपना था। ग्रुप डिस्कशन 1, ग्रुप डिस्कशन 2 क्लियर के बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार का मौका मिला। मैं खुद को काफी खुशकिस्मत समझता हूं कि 50 हजार लोग ऑडिशन देने आए और उनमें 30 लोग चयनित होकर यात्रा पर जाएंगे जिनमें मुझे भी मौका मिला है।
विज्ञापन


शो में किन कलाकारों से मिल चुके हो?
सोनू सूद सर, प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती, गौतम गुलाटी जैसे बड़े लोगों के आगे अपने आपको प्रेजेंट करने का मौका मिला और उनके साथ ये बेहतरीन सफर करेंगे।


आपने अपना गैंग लीडर किसे चुना है?
दिग्विजय राठी -मैंने अपना गैंग लीडर गौतम गुलाटी को चुना, क्योंकि उनके साथ एक कनेक्शन बन गया था। साक्षात्कार से ही मुझे उम्मीद है कि आगे भी ये कनेक्शन और स्ट्रांग होगा और गेम में आगे बढ़ने में फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो में आगे चलकर क्या होने वाला है?
दिग्विजय राठी - शो की यात्रा बहुत ही मुश्किल रहती है, जिसमें हमें टेंट में रहना होगा या बेहद मुश्किल टास्क और वोटआउट सर्वाइव करने होंगे। साथ ही बहुत मजेदार सफर होने वाला है। जहां हम बाइक पर एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करेंगे।


भविष्य में क्या योजना है?

दिग्विजय राठी - एक साल से मुंबई रह रहा हूं। एंटरटेनमेंट फील्ड में ही आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा हूं। ये शो मिलना मेरे लिए काफी बड़ा ब्रेक है और आगे भी और बड़े शो करता रहूंगा।


माता-पिता का कैसा सहयोग रहा?

दिग्विजय राठी - मैं माता रीना राठी-पिता सुरेंद्र राठी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने उसे पूरी आजादी दी और आगे बढ़कर काम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed