फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Digital receipts will now be available from service centers in Punjab

Panchkula News: पंजाब के सेवा केंद्रों से अब मिलेंगी डिजिटल रसीदें

Sat, 13 May 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Digital receipts will now be available from service centers in Punjab
चंडीगढ़। पर्यावरण संरक्षण के तहत एक ओर कदम उठाते हुए पंजाब शासन सुधार विभाग (डीजीआर) ने राज्य से सभी सेवा केंद्रों में सरकारी सेवाओं के एवज में ली जाने वाली फीस की कागजी रसीद की व्यवस्था बंद कर दी है। सेवा केंद्रों से लोगों को उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिये डिजीटल रसीद भेजी जाएंगी। इस फैसले से जहां कागज की बचत होगी, वहीं कागज व प्रिंटिंग पर हर साल खर्च होने वाले करीब 80 लाख रुपये भी बचेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शासन सुधार और लोक शिकायत निवारण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि यह सेवा शुक्रवार से ही शुरू हो गई है। कागजी रसीद प्रणाली खत्म करने से सेवा केंद्रों में कार्बन का उपयोग भी घटेगा जोकि एक अच्छे और साफ सुथरे भविष्य की दिशा की तरफ अहम कदम साबित होगा। आवेदकों को अब कागजी रसीदों के खो जाने की चिंता नहीं रहेगी क्योंकि अब वह एसएमएस द्वारा आसानी से अपनी भुगतान रसीदें प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


अमन अरोड़ा ने बताया कि रसीद की ऑफिस कापी आवेदन फार्म के पहले पन्ने के पिछली तरफ प्रिंट की जाएगी और सेवा केंद्रों के ऑपरेटर की तरफ से इस पर हस्ताक्षर करके मुहर लगाई जाएगी। फार्म रहित सेवा केस में जरूरत पड़ने पर सिस्टम जैनरेटेड फार्म के पिछली तरफ रसीद प्रिंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा डिजिटल युग में डिजिटल रसीद एक सफल विकल्प साबित हो चुकी है क्योंकि इसे स्टोर करना और जरूरत पड़ने पर मोबाइल फोन में हासिल करना बहुत आसान है। पेपर-रहित फीस रसीद प्रणाली सेवा प्रदान करने वालों और उपभोक्ता, दोनों के समय की बचत करेगी क्योंकि इससे सेवा केंद्रों में काउंटरों पर रसीद प्रिंट करने के समय की भी बचत होगी। इससे प्रिंटिंग पर आने वाले सालाना तकरीबन 80 लाख रुपये के खर्चे की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कागजी रसीद पर भी कोई रोक नहीं

शासन सुधार मंत्री ने कहा कि डिजिटल रसीद में भी वह सारी जानकारी होगी, जो कागजी रसीदों में दी जाती है। इसके बावजूद अगर आवेदक कागजी रसीद लेना चाहेंगे तो उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के हस्ताक्षरित व मुहर लगी कागजी रसीद भी दी जाएगी। मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वह कागजी रसीदों की मांग न करके राज्य सरकार की इस पर्यावरण हितैषी पहलकदमी का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed