फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Diarrhea: Patient in Budhanpur, two children sent to civil hospital

डायरिया : बुढ़नपुर में लगाई ओपीडी, दो बच्चे नागरिक अस्पताल भेजे

Tue, 04 Jun 2024 12:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea: Patient in Budhanpur, two children sent to civil hospital
पंचकूला। बुढ़नपुर में डायरिया से डेढ़ साल के बच्चे भैरव की मौत के बाद राजकीय प्राथमिक स्कूल बुढ़नपुर में ओपीडी लगाई गई है। ओपीडी लगाने के साथ टीम सर्वे भी कर रही है। इसके साथ ही हरियाणा स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉली गंभीर की टीम ने बुढ़नपुर का दौरा कर जायजा लिया। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे के साथ ही बुढ़नपुर के दो बच्चों को सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में इलाज के लिए रेफर किया। उल्टी, दस्त से पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए लाने की सलाह दी गई है। बुढ़नपुर में सोमवार को पंचकूला सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुरेश भोसले के नेतृत्व में दस टीमों ने सर्वे किया। सर्वे के दौरान दो बच्चों को सिविल अस्पताल रेफर किया गया। लाउडस्पीकर से टीमों ने कहा कि अगर बच्चों में दस्त, उल्टी की समस्या आती है, तो उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाएं। अगर ले जाने की सुविधा नहीं है तो एंबुलेंस की सुविधा भी दी जा रही है। बच्चों को उबालकर पानी पीने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही अस्पताल के चाइल्ड वार्ड भी पूरी तरह से फुल हो गए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed