फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Diarrhea : Health department surveyed 910 houses, 52 more cases found

डायरिया : स्वास्थ्य विभाग ने 910 घरों का किया सर्वे, 52 और केस मिले

Wed, 29 May 2024 09:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea : Health department surveyed 910 houses, 52 more cases found
मरीजों की संख्या पहुंची 366, बुढ़नपुर 10 टीमों ने सर्वे करने के साथ लोगों को दवाएं बांटीं
विज्ञापन

पानी के टैंकरों से की जा रही है सप्लाई
एचएसवीपी ने सीवर मशीन से की सफाई, फॉल्ट खोजने में नाकाम रही टीम
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बुढ़नपुर में डायरिया का प्रकोप नौवें दिन जारी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों ने 910 घरों का सर्वे किया। इस दौरान हुई टेस्टिंग में डायरिया के 52 और मामले मिले। इनका स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में घर पर ही इलाज चल रहा है। वहीं एक मरीज की हालत अधिक खराब होने पर उसे सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भर्ती नए मरीजों की संख्या सात हो गई है। अब तक कुल मरीजों की संख्या 366 हो गई है। फिलहाल बुढ़नपुर में दो दिन से पीने के पानी की सप्लाई बंद है। एचएसवीपी ने भेजे जा रहे टैंकर से पानी भरने की अपील की है। वहीं पानी की सप्लाई में फॉल्ट खोजने के लिए शुरू की गई कवायद जारी और इसमें सफलता नहीं मिल सकी है। दूषित पानी की सप्लाई की संभावना के मद्देनजर लोगों से इसका इस्तेमाल न करने की अपील की गई है। बुधवार को एचएसवीपी ने सीवर मशीन से सीवर की सफाई करवाई। वहीं पानी के पाइपलाइन की भी सफाई की गई।
फिलहाल बुधवार को सिविल अस्पताल में भर्ती 96 में से 89 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। बुढ़नपुर में अब तक कुल 2584 घरों का सर्वे किया जा चुका है। घरों में सर्वे के साथ लोगों को दवाएं दी जा रही हैं। बुधवार को एचएसवीपी की ओर से पूरे बुढ़नपुर में दस टैंकर पानी की सप्लाई के लिए लगाए गए हैं। पेयजल पाइप में सीवर का पानी कहां से मिल रहा है। इसका फॉल्ट खोजने के लिए एचएसवीपी की मशीनें जुटी हैं।
विज्ञापन



18 सैंपल की अभी तक नहीं आई रिपोर्ट
जिला सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुरेश भोसले ने बताया कि सोमवार को बुढ़नपुर में सर्वे के बाद पानी के 18 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। पानी की रिपोर्ट आने के बाद ही सप्लाई का पानी पीने के लिए लोगों को इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दूषित पानी से फैल रहा डायरिया
बुढ़नपुर में दूषित पानी की सप्लाई से मुझे डायरिया हुआ है। दो दिन से अस्पताल में रहने के बाद भी हालत ठीक नहीं है। इलाज के लिए दवाएं भी बाहर से लानी पड़ रही हैं।
सुंदरी, मरीज बुढ़नपुर
बॉक्स
दो दिन पहले खराब हुई तबीयत
बेटी भावना की तबीयत दो दिन पहले अचानक खराब हो गई थी। दवाई से ठीक नहीं हुई। इसके बाद सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए हैं। अभी तक पूरी तरह से बेटी को आराम नहीं मिला है।
शिवानी, मरीज की मां
बॉक्स
अफसरों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं
एचएसवीपी के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा मेटी बेटी प्रियंका भुगत रही है। आए दिन बुढ़नपुर गांव में दूषित पानी आता है। इसकी शिकायत करने पर भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अफसर ध्यान नहीं देते हैं। बेटी खाना भी नहीं खा रही है।
किरण, मरीज की मां
बॉक्स
बेटा की तबीयत में नहीं हुआ सुधार
अस्पताल में तीन दिन से बेटे ओवैस का इलाज करवा रहे हैं। अभी तक तबीयत में सुधार नहीं हो पाया है। इस कारण दिक्कत हो रही है। विभागों की लापरवाही के कारण ये हालत बने हैं।

मोहम्मद शकील, मरीज के पिता
बॉक्स-------------
- सर्वे वाले घरों की कुल संख्या : 910
- अब तक कितने घरों का हुआ सर्वे : 2584
- डायरिया के नए मामले : 52
- अब तक दर्ज मामलों की कुल संख्या : 366
- बुधवार को भर्ती हुए मरीज : 7
- परीक्षण के लिए भेजे गए पानी के नमूनों की संख्या : 18
- परीक्षण के लिए भेजे मल नमूनों की कुल संख्या : 19
- हैजा के लिए सकारात्मक पाए गए मल नमूनों की कुल संख्या : 2




कोट ---
अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बीमार लोगों की काउंसलिंग के साथ टीमें दवा बांट रही हैं। साथ ही रेफर होकर आने वाले मरीजों का सिविल अस्पताल इलाज किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की सभी टीमें जुटी हैं।
डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6

कोट----
बुढ़नपुर मेंं सीवर और पानी की पाइपलाइन की सफाई की जा रही है। अभी तक कोई फॉल्ट नहीं मिला है। पानी का फॉल्ट चेक कर रहे हैं।
प्रवीन सेठी, एसडीओ, एचएसवीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed