फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Diarrhea: 1200 houses in the sector will be surveyed again

डायरिया : सेक्टर के 1200 घरों का होगा दोबारा सर्वे

Sun, 03 Mar 2024 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea: 1200 houses in the sector will be surveyed again
डायरिया प्रभावित मरीजों की संख्या 76 पहुंची, पानी के 20 सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार को आएगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-19 में डायरिया प्रभावित लोगों की संख्या 76 पहुंच गई है। शनिवार को छह नए मरीज मिले हैं। तीसरे दिन भी एचएसवीपी और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सेक्टर में जुटी रहीं। हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को दोबारा 1200 घरों का सर्वे करने का निर्णय लिया है। छह टीमें लोगों को जागरूक कर टेबलेट बांटेंगी।
लोगों को ओरआएस और क्लोरीन की गोली और जागरूक करने के लिए घर घर पंपलेट बांटा जाएगा। पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी सुरेश भोसले ने बताया कि विभाग ने शनिवार को भी सर्वे कर लोगों को जागरूक किया।क्षेत्र से पानी के 20 सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार को आएगी। विभाग ने लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भोसले ने बताया कि उल्टी, दस्त के मरीज अधिक आने के बाद यह सर्वे किया गया है। यह सर्वे अभी चलता रहेगा। इसके लिए छह टीमें सर्वे शुरू कर चुकी हैं। इस टीम में 20 लोगों को लगाया गया है। वहीं स्वच्छता के लिए जागरूक करने के लिए लोगों को पर्चे बांटे गए हैं। सेक्टर -19 डिस्पेंसरी के इंचार्ज डॉ. हरबंस कुमार ने बताया कि डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। जो मरीज आ रहे हैं। उनका इलाज करने के साथ काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएसवीपी की 10 लोगों की टीम है तैनात
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जेई सत्यवान ने बताया कि विभाग की ओर से सेक्टर-19 में स्वच्छ पेयजल की सप्लाई दी जा रही है। दोनों ट्यूबवेल के दो सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सैंपल पानी के पास हो गए हैं। इस कारण सेक्टर में पानी की सप्लाई के लिए टैंकरों की जरूरत नहीं पड़ी है। विभाग की ओर से एचएसवीपी ने दस लोगों की टीम लगाकर सीवर और पानी की पाइप लाइन की तीन दिन से सफाई करवाई जा रही है। सेक्टर-19 में दो मकानों में फॉल्ट मिले हैं। इसके अलावा सेक्टर के विभिन्न घरों में सफाई के लिए लोगों को जागरूक भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed