{"_id":"654d3bdfe7c2a649420cd2e9","slug":"dhanteras-today-market-ready-shopkeepers-happy-with-advance-booking-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-6372-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस आज : बाजार तैयार, अग्रिम बुकिंग से दुकानदारों में उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस आज : बाजार तैयार, अग्रिम बुकिंग से दुकानदारों में उल्लास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। धनतेरस पर आज जिले के बाजारों में धन बरसेगा। बाजार ग्राहकों के अनुसार पूरी तरह तैयार हैं। व्यापारियों को इस बार त्योहारों से बहुत उम्मीद है। धनतेरस की कई माह से तैयारियां की जा रही थी। व्यापारियों का कहना है कि सराफा, बर्तन, दोपहिया और चार पहिया वाहनों की अग्रिम बुकिंग से व्यापारी बहुत खुश हैं। दुकानदारों के अनुसार ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर गिफ्ट से लेकर खाद्य पदार्थ तैयार किया गया है। दिवाली की तैयारी और गिफ्ट आइटम की खरीदारी एक हफ्ते पहले से शुरू हो चुकी है।
दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक भी दिल खोलकर खर्च कर रहा है। धनतेरस और दिवाली माह के दूसरे हफ्ते में होने की वजह भी इसका कारण है। धनतेरस को लेकर के सेक्टर-15, 11, 7, 9, 20, 21 के अलावा पिंजौर, कालका और कस्बों में भी काफी उल्लास है। ग्राहकों को देखकर प्रमुख बाजारों में विशेष प्रबंध भी किए गए हैं। सेक्टरों में सड़कों और दुकानों के बाहर तक सामान सजाया गया है। धनतेरस के एक दिन पहले भी जिले के बाजारों में खरीदारी करने और सामान की बुकिंग करने वाले लोगों की भीड़ देखी गई। रंग बिरंगी लड़ियों से बाजार एक दिन पहले पूरे यौवन पर नजर आ रहे थे।
शाइन फिनिशिंग की मूर्तियां की डिमांड ज्यादा
धनतेरस पर लोग सोने, चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं। इस बार चांदी में शाइन फिनिशिंग में रंग-बिरंगी भगवान लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की मांग काफी ज्यादा है। दुकानदारों के अनुसार यह मूर्तियां शत प्रतिशत शुद्ध चांदी से बनाई गई हैं। इसके अलावा चांदी के सिक्कों और सोने के सिक्कों की ज्यादा प्री बुकिंग आई है। बाजार में चांदी की मूर्तियां एक हजार रुपये से शुरु है। चांदी के सिक्के पांच सौ रुपये से शुरू हैं। एक ग्राम सोने के सिक्के की शुरुआती कीमत छह हजार रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
रंग-बिरंगी लाइट और सजावट के सामान की बिक्री ज्यादा
दीपावली पर लोग घर की सजावट के लिए भी जमकर खरीदारी कर हैं। घर को लाइटों से सजाने के लिए अलग-अलग तरह की लाइटें बाजार में मिल रही हैं। लकड़ी से लेकर मिट्टी के सामानों की खरीदारी भी लोगों के द्वारा की जा रही है। दुकानदार विकास चौहान ने बताया कि लोग फ्लावर पॉट और प्लास्टिक के आर्टिफिशियल फूल खरीदना पसंद कर रहे हैं।
सोना खरीदने का आज भी लोगों में पहले जितना ही क्रेज है। सोने के दाम बढ़ने से खरीदारी पर असर नहीं पड़ा है। लोग सोने-चांदी की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। सोने-चांदी की खरीदारी में प्योर इन्वेस्टमेंट होती है। -दीप कृष्ण चौहान, प्रधान, पंचकूला ज्वेलर्स एसोसिएशन
बड़ी गाड़ियों की डिमांड ज्यादा है। लोग छोटी गाड़ियों की खरीदारी कम कर रहे हैं। धनतेरस पर 50 लोगों की प्री-बुकिंग करवाई है। 40 प्रतिशत लोग ऑटोमेटिक गाड़ियां पसंद कर रहे हैं। ब्रेजा, स्विफ्ट की डिमांड काफी ज्यादा है। -मनप्रीत सिंह, जीएम, मारुति सुजुकी
शुगर फ्री और ड्राई फ्रूट से बनी मिठाइयां काफी ज्यादा बिक रही हैं। इसके अलावा गिफ्ट हैंपर की लोग ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। गिफ्ट हैंपर में ड्राई फ्रूट चॉकलेट, कुकिज की मांग काफी ज्यादा है। -रवि कुमार, दुकानदार, अनुपम स्वीट्स पंचकूला
कांसे और पीतल के बर्तनों की लोगों ने प्री बुकिंग करवाई है। आज बर्तनों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीदें हैं। धनतेरस से पहले काफी लोगों ने बर्तनों की प्री बुकिंग करवाई है। - रविंदर गर्ग, दुकानदार, गर्ग किचन कलेक्शन
धनतेरस से पहले 40 लोगों ने बाइकों की प्री-बुकिंग करवाई है। लोग महंगी बाइक लेना पसंद कर रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल लोगों ने अच्छी खरीदारी की है। - समीर अरोड़ा, मैनेजर, यामाहा कंपनी