फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Devotional songs and Vedic mantras will resound today at the Indradhanush Auditorium.

Panchkula News: इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आज गूंजेंगे भक्ति गीत और वैदिक मंत्र

Sat, 30 May 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Devotional songs and Vedic mantras will resound today at the Indradhanush Auditorium.
सनातन साउंड्स विद मीमा कार्यक्रम में ट्राइसिटी से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में शुक्रवार शाम आध्यात्मिक संगीत और भक्ति से सराबोर कार्यक्रम ‘सनातन साउंड्स विद मीमा’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम छह बजे शुरू होगा, जिसमें ट्राइसिटी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
यह आयोजन सिद्धि परोपकारी संस्था की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में आध्यात्मिक मार्गदर्शिका मीमा मंत्रोच्चारण, भक्ति संगीत और आध्यात्मिक संवाद के माध्यम से लोगों को सनातन संस्कृति और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश देंगी।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार यह ट्राइसिटी के प्रमुख आध्यात्मिक संगीत कार्यक्रमों में शामिल होगा। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहेगा। श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन स्थल पर लोगों की सुविधा के लिए बैठने, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। कार्यक्रम को लेकर पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed