{"_id":"6923531d7e67a1155b0f9fb7","slug":"devotees-cheered-after-hearing-the-story-of-shri-rams-birth-anniversary-panchkula-news-c-87-1-pan1010-129883-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: श्रीराम जन्मोत्सव का प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: श्रीराम जन्मोत्सव का प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-25 के अंबेडकर चौक पर चल रही श्री रामलीला में रविवार का दिन भक्तिमय वातावरण से भर गया। श्री राम कथा के तीसरे दिन कथा वाचक डॉ. सुभाष सेमवाल ने भगवान श्रीराम के अवतार की कथा सुनाई। मंच पर श्रीराम जन्म का दृश्य प्रस्तुत होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बड़े हर्ष और उत्साह के साथ राम जन्मोत्सव मनाया।
कथा में बताया कि रावण के बढ़ते अत्याचारों और धरती पर अधर्म के बढ़ते बोझ को समाप्त करने के लिए भगवान विष्णु ने राजा दशरथ के घर राम रूप में अवतार लिया। जैसे ही कथा वाचक ने श्रीराम के जन्म का प्रसंग सुनाया, मंच पर सुंदर झांकी सजाई गई। महिलाएं और बच्चे आरती की थालियों के साथ खड़े नजर आए। कई भक्तों ने मिठाई बांटकर जन्मोत्सव की खुशी साझा की।
कथा स्थल पर स्थानीय लोगों और आसपास के सेक्टरों से आए सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। राम जन्म के प्रसंग ने लोगों को भक्ति भाव से भर दिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य प्रमुख प्रसंग भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राम कथा का लाभ लेने की अपील की।