फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Devotee slaps priest, video goes viral

Panchkula News: श्रद्धालु ने पुजारी को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Fri, 08 Aug 2025 08:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 08 Aug 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Devotee slaps priest, video goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। मंदिर माता लाल देवी भवन मॉडल टाउन में सुबह माथा टेकने आए एक श्रद्धालु और पुजारी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के कारण श्रद्धालु ने पुजारी को थप्पड़ मार दिया। पुजारी और श्रद्धालु के बीच मारपीट होती रही। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटनाक्रम को लेकर एक वीडियो वायरल हो गई।


जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति मां लाल भवानी के दरबार में नतमस्तक होने के लिए आया था। वहां एक पुजारी खड़ा था। श्रद्धालु और पुजारी के बीच क्या बात हुई इस बारे कुछ पता नहीं चला। इस बात को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की एक बैठक श्रद्धालु और पुजारी के साथ हुई थी जिसमें दोनों में समझौता करवा दिया गया है। ट्रस्ट के पदाधिकारी में प्रधान विक्रम शर्मा, कमलेश टीटू तथा महंत देवीदास भी बैठे हुए थे जो वीडियो वायरल हुई है। उसमें श्रद्धालु द्वारा एक पुजारी को थप्पड़ मारा गया तथा उसके बाद पुजारी संतोष ने भी अपने को बचाने की कोशिश की तथा एक अन्य पुजारी गिरधारी लाल ने इनको छुड़वाने की कोशिश की। उसको भी श्रद्धालु ने थप्पड़ मार दिया। यह मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। हिन्दू संगठनों ने कहा कि पुजारी के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रस्ट ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। ट्रस्ट के प्रधान विक्रम शर्मा ने कहा कि आरोपी व्यक्ति ने लिखित माफी मांग ली है परंतु फिर भी ट्रस्ट भविष्य में ऐसी घटनाएं घटित ना हो इस बारे में कानूनी कार्रवाई करवाने पर विचार कर रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed