फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development will be done with 5.90 crores, gym will also be built, tiles will be laid

Panchkula News: 5.90 करोड़ से होगा विकास, जिम भी बनेगा, टाइलें लगेंगी

Sun, 17 Aug 2025 09:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Development will be done with 5.90 crores, gym will also be built, tiles will be laid
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। नगर सुधार ट्रस्ट गुरदासपुर, विधानसभा क्षेत्र गुरदासपुर के गांवों का विकास करने जा रही है। इसके तहत 5.90 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास कार्य होंगे। इसमें करीब 5.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गीता भवन मंदिर और हिंदू युवक सभा राम लीला नाटक क्लब के विकास पर 48.74 लाख रुपये खर्च होंगे।
पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल ने बताया कि नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा विकास कार्यों पर कुल 5.90 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विकास कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। अगले माह के दूसरे सप्ताह में यह काम शुरू कर दिए जाएंगे। गांव हयात नगर में विकास कार्यों में 2.81 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अंतर्गत 1.34 करोड़ रुपये से गलियों में इंटरलॉक टाइलें लगेंगी। 17.03 लाख रुपये की लागत से पार्क बनेगा। तालाब की रिटेनिंग वॉल पर 50 लाख रुपये, तालाब के चारों ओर इंटरलॉक टाइलें व लाइटें लगाने, गांव की डिस्पेंसरी में नया कमरा बनाने पर 5 लाख रुपये, गांव की फिरनी बनाने पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। गांव के ग्राउंड और जिम पर 50 लाख रुपये और गांव में सीमेंटेड बेंच लगाने पर 5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

गांव गोहत पोखर में 2.59 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गांव में श्मशानघाट के पास 26.13 लाख रुपये की लागत से 60 एमएम की इंटरलाक टाइल, 25.95 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम में जिम, 31.42 लाख रुपये की लागत से गांव के मुख्य मार्ग पर इंटरलाक टाइलें लगाने के अलावा 1.76 करोड़ रुपये की लागत से गांव की फिरनी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदासपुर शहर में गीता भवन मंदिर में 22.76 लाख रुपये की लागत से इंटरलाक टाइलें लगाई जाएंगी। हिंदू युवक सभा राम लीला नाटक क्लब, गीता भवन रोड गुरदासपुर में 25.98 लाख रुपये की लागत से रामलीला शैड के कमरे की रिपेयर होगी। रमन बहल ने बताया कि कर्ज में डूबा नगर सुधार ट्रस्ट आम आदमी पार्टी सरकार ने कर्ज मुक्त करवा दिया है। नगर सुधार ट्रस्ट गुरदासपुर शहर का विकास कर रहा है। नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि उन्होंने 10 अप्रैल 2023 को नगर सुधार ट्रस्ट गुरदासपुर के चेयरमैन का पदभार संभाला था और ट्रस्ट के माध्यम से जहाँ भी शहर का विकास हो रहा है, वहां उन्होंने ट्रस्ट को लाभ में भी पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed