फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development: Two sectors of Ghaggar Par will get dispensary after 13 years, HSVP will build dispensary in Sector-28 and 31 at a cost of two crores

विकास : घग्गर पार के दो सेक्टरों को 13 साल बाद मिलेगी डिस्पेंसरी, दो करोड़ की लागत से एचएसवीपी सेक्टर-28 और 31 में बनाएगा डिस्पेंसरी

Sun, 03 Oct 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Development: Two sectors of Ghaggar Par will get dispensary after 13 years, HSVP will build dispensary in Sector-28 and 31 at a cost of two crores
पंचकूला। घग्गर पार के दो सेक्टरों के लोगों को जल्द डिस्पेंसरी की सौगात मिलेगी। यहां सेक्टर-28 और 31 में दो करोड़ की लागत से हरियाणा शहरी प्राधिकरण डिस्पेंसरी बनाने जा रहा है। इसके लिए विभाग के आर्किटेक्ट विंग ने डिस्पेंसरी की ड्राइंग तैयार कर स्थानीय इंजीनियरिंग विंग को भेज दी है। अब इंजीनियरिंग विंग की तरफ से तैयार एस्टीमेट मंगलवार को पास होने के लिए एचएसवीपी के आला अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। 13 साल बाद एस्टीमेट पास होने के बाद जनवरी 2022 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। एचएसवीपी के अधिकारियों की माने तो इस प्रोजेक्ट को मार्च-2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

13 साल बाद डिस्पेंसरी का एस्टीमेट तैयार
सेक्टर-28 आरडब्ल्यूए के प्रधान मोहिंदर बलहाड़ा ने बताया कि 2004 में एचएसवीपी ने यहां प्लॉट काटे थे। इसका 2008 में लोगों को पजेशन मिला। इस बात को 13 साल हो गए हैं, उस दौरान यहां डिस्पेंसरी की साइट के लिए जगह छोड़ी गई थी, लेकिन 13 साल भी यहां के स्थानीय लोगों को डिस्पेंसरी नहीं मिली। इसके चलते कोरोना काल में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार दो सालों से डिस्पेंसरी के लिए आरडब्ल्यूए प्रयास कर रही है। अब जाकर प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ है। इससे स्थानीय लोग काफी खुश हैं।
विज्ञापन

अगले सप्ताह विस स्पीकर से मिलेगा आरडब्ल्यूए
सेक्टर-28 निवासी चमन लाल कौशिक ने बताया कि 2009 से यहां रह रहा हूं। यहां करीब 400 कोठियां हैं, इसके अलावा आशियाना में करीब 3 से 4 हजार लोग रहते हैं। इसके लिए यहां डिस्पेंसरी की जरूरत है। पिछले दो साल से डिस्पेंसरी के लिए प्रयास कर रहा हूं। अब तक इस्टीमेट तक बाद पहुंच गई है। इसे पास कराने के लिए विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से अगले सप्ताह मिलूंगा, ताकि प्रोजेक्ट का इस्टीमेट जल्द पास हो और एचएसवीपी की तरफ से जल्द से जल्द काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो करोड़ की लागत से सेक्टर-28 और 31 में डिस्पेंसरी का निर्माण किया जाना है। इसकी आर्किटेक्ट विंग की तरफ से ड्राइंग आ गई है, प्रोजेक्ट का तैयार एस्टीमेट मंगलवार को अप्रूवल के लिए विभाग के आला अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। वहीं जनवरी 2022 में प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। 31 मार्च 2023 तक काम पूरा कर लिया जाएगा। - एनके पायल, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed