फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development: In village Budhanpur, the president did the land worship of the tubewell

विकास : गांव बुढ़नपुर में विस अध्यक्ष ने किया ट्यूबवेल का भूमि पूजन

Fri, 26 Nov 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Development: In village Budhanpur, the president did the land worship of the tubewell
पंचकूला। गांव बुढ़नपुर में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से लगने वाले ट्यूबवेल का हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद गुप्ता ने बताया कि इस ट्यूबवेल का कार्य लगभग चार माह में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद बुढ़नपुर और इंदिरा कॉलोनी में पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि वे गांव बुढ़नपुर के विकास के लिये हमेशा तत्पर रहते हैं और गांव में सड़कों, गलियों और स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस ट्यूबवेल के शुरू होने के पश्चात यहां के लोगों को विशेष लाभ होगा। पंचकूला का विकास उनकी प्राथमिकता है और इसे स्वच्छ, सुंदर और हरा भरा बनाने के लिये हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम व अन्य संबंधित विभागों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पंचकूलावासियों का आभार व्यक्त कर कहा कि सरकार के साथ पंचकूला के नागरिक भी शहर के विकास में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दें रहे हैं। इस अवसर पर एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता एनके पायल और अमित राठी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेंद्र शर्मा व पार्षद हरेंद्र मलिक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed