फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development: CM will give a gift of development works worth 326 crores today

विकास : सीएम आज 326 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Sun, 10 Apr 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Development: CM will give a gift of development works worth 326 crores today
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन विकास रैली को संबोधित करेेंगे। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिले के लोगों को करीब 326 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। यह जानकारी रैली के संयोजक हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला के स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने दी। मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में करीब 12 विकास कार्यों का उद्घाटन करने के साथ कई प्रोजेक्टों का नींव का पत्थर रखेंगे। इसके बाद लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

इनका सीएम करेंगे उद्घाटन
ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि टपरिया गांव कालका में 8.08 करोड़ का आईटी पार्क, सेक्टर-22 में 7.02 करोड़ रुपये से बनाए 66 केवी सब स्टेशन, पंचकूला नगर निगम द्वारा बनाए शहर में 47 बस क्यू शेल्टर, पिंजौर में बनाए सेब मंडी, पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया में 22.51 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए हरियाणा रोडवेज के डिपो कम वर्कशॉप, सेक्टर-23 में हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के कर्मचारियों के लिए 32 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए मकानों, नौ गांवों में 48 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

पंचकूला नगर निगम की तरफ से शुरू किए जाने वाले डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन और इसकी प्रोसेसिंग का काम भी इस दिन शुरू होगा। निगम साल में 32 करोड़ रुपये इस प्रोजेक्ट पर खर्च करेगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-1 में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले हैबिटेट सेंटर का नींव का पत्थर भी रखेंगे। सेक्टर-12ए और 20 के बीच बनने वाले आरयूबी के निर्माण कार्य की भी इस दिन शुरूआत की जाएगी। सुखदर्शनपुर गोशाला में बनने वाले गोधन रिसर्च सेंटर का नींव पत्थर रखा जाएगा। पंचकूला से मोरनी के लिए चार सड़कों का नींव पत्थर भी इस दिन रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed