फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Details of donations received for the movement at Shambhu border were made public

Panchkula News: शंभू बॉर्डर पर आंदोलन के लिए मिली डोनेशन का ब्योरा किया सार्वजनिक

Sun, 22 Jun 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Details of donations received for the movement at Shambhu border were made public
चंडीगढ़। किसान मजदूर मोर्चा ने किसान आंदोलन-2 के दौरान शंभू बॉर्डर पर चले आंदोलन के दौरान मिली डोनेशन और खर्च का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है। फरवरी 2024 से लेकर मार्च 2025 तक पंजाब व हरियाणा के बॉर्डर पर किसानों ने मोर्चा लगाया था। इस दौरान किसानों को 20.58 लाख डोनेशन मिली थी, जिसमें से 20.56 लाख खर्च किए थे और अब 1734 रुपये बचे हैं।
विज्ञापन

फंड में हेरफेर को लेकर कुछ किसान नेताओं ने हेरफेर के आरोप भी लगाए थे। यूनियन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। डल्लेवाल आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर बैठे थे, जबकि यह ब्योरा फिलहाल सिर्फ शंभू बॉर्डर के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को मोर्चे ने यह ब्योरा जारी किया है, जिसमें हर महीने मिली डोनेशन व खर्च की जानकारी दी गई है। फरवरी से मई 2024 तक मोर्चे को सबसे अधिक डोनेशन मिली, जबकि उसके बाद इसमें कमी आती गई। फरवरी 2024 में 2.24 लाख, मार्च में 4.85 लाख, अप्रैल में 2.56 लाख और मई 2024 में 6.53 लाख रुपये मोर्चे को फंड मिला था। इस फंड का उपयोग साउंड सिस्टम, पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की तस्वीरें बनवाने, टेंट, कुर्सी व टेबल की व्यवस्था करने, वाईफाई व मोर्चे पर आयोजित समारोहों, कैंडल मार्च और अन्य कार्यों के लिए किया। भाकियू सिद्धूपुर किसान यूनियन के नेता ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि आंदोलन को चलाने के लिए पैसे एकत्रित किए गए, लेकिन उनका कोई हिसाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed